तापसी पन्नू को नहीं मिल रहे खास तरह के रोल, शाहरुख को लेकर कही बड़ी बात; बोलीं- ‘उम्र को लेकर भेदभाव…’
Taapsee Pannu Talk About Film Industry Double Standard: तापसी पन्नू बड़े पर्दे पर ऐसी फिल्में करती हैं, जाे महिलाओं से जुड़े मुद्दे उठाती हैं। असल जिंदगी में भी हर मुद्दे पर वह बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। हाल ही में तापसी पन्नू ने एक्ट्रेस के साथ उम्र को लेकर किए जा रहे भेदभाव पर बात की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तापसी पन्नू ने हाल ही में एक अहम मुद्दे पर बात की है। वह महिला कलाकारों के साथ हो रहे भेदभाव का जिक्र करती हैं। खुद भी वह ऐसी ही चुनौती का सामना कर रही हैं। तापसी का कहना है कि बढ़ती उम्र के कारण उन्हें कुछ खास तरह के किरदार ऑफर ही नहीं हो रहे हैं, मेकर्स को लगता है कि वो ऐसे किरदारों के लिए बड़ी हैं।
सिनेमा इंडस्ट्री में होता है उम्र को लेकर भेदभाव
टाइम्स एंटरटेनमेंट को दिए गए हालिया इंटरव्यू में तापसी पन्नू कहती हैं, ‘जब तक आप इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाते हैं, तब तक आप 30 साल के हो चुके होते हैं। फिर वे कहते हैं कि आप रोमांटिक-कॉमेडी में काम करने के लिए उतने यंग नहीं हैं। लेकिन मेल एक्टर्स के मामले में ऐसा नहीं होता है। इंडस्ट्री में उम्र को लेकर भेदभाव एक बड़ी बात है।’
शाहरुख खान का तापसी ने दिया उदाहरण
आगे तापसी पन्नू कहती हैं, ‘साउथ में भी मेरे साथ ऐसा होता था। जैसे ही मुझे किसी सीनियर एक्टर के अपोजिट कास्ट किया जाता, यंग एक्टर मेरे साथ काम नहीं करना चाहते थे।’ तापसी फिर बॉलीवुड का जिक्र करते हुए कहती हैं, ‘शाहरुख खान के बारे में तो आप ऐसी बात कहने की हिम्मत भी नहीं कर सकते हैं।’ इस तरह तापसी ने जाहिर किया दिया कि उम्र को लेकर भेदभाव सिर्फ एक्ट्रेसेस के साथ होता है, मेल एक्टर्स के करियर पर उम्र बढ़ने का कोई असर नहीं होता है।
तापसी पन्नू की हाल ही में एक फिल्म 'अस्सी' रिलीज हुई, इसमें उन्होंने एक वकील का रोल किया। यह फिल्म दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ती है। तापसी पन्नू 'वो लड़की है कहां' और 'गांधारी' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी।