साउथ फिल्मों की अजीब डिमांड से क्यों परेशान रहीं तापसी पन्नू? बोलीं- ‘सोचो कितना शर्मनाक होगा…’
Taapsee Pannu Talk About South Cinema: हाल ही में तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने कई बातों पर अपने विचार साझा किए। बॉलीवुड के अलावा जब तापसी ने साउथ फिल्मों में काम किया था तो एक खास तरह की परेशानी को फेस किया। इसी बारे में हालिया इंटरव्यू में विस्तार से बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तापसी पन्नू ने बॉलीवुड के अलावा तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी अभिनय किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने साउथ मेकर्स की अजीब डिमांड का जिक्र किया। तापसी का मानना है कि इस वजह से कई बार सेट पर असहज स्थिति भी बन जाती थी। आखिर क्या थी वो डिमांड? जानिए।
साउथ की फिल्मों को करते हुए कौन सी दिक्कत आती है?
तापसी पन्नू ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पिछले दिनों बताया कि साउथ की फिल्मों में एक्ट्रेस के अपीयरेंस पर बहुत ज्यादा फोकस किया जाता है। वह कहती हैं, ‘साउथ फिल्मों में आकर्षक दिखने के लिए खास तरह के कपड़े पहनने के लिए बोला जाता है। लेकिन इसमें समस्या यह है कि सेट पर हीरोइन को यह बात बताने के लिए लड़कियां गिनती की होती हैं। ऐसे में डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर को बाेलता है। फिर वह हेयर या स्टाइल टीम की किसी दीदी को बताते हैं। आप सोचो कितना शर्मनाक होगा कि सेट पर एक गाने के शूट में एक्ट्रेस का बीच में उठकर जाना है। सब देख रहे होते हैं कि क्या फर्क हुआ? फिर पता चलता है कि हमें फर्क पता नहीं चल रहा। ऐसे में एक्ट्रेसेस को वापस जाने को कहा जाता है।’
तापसी का मानना है कि साउथ में एक्ट्रेस की फिजिकल अपीयरेंस पर फोकस किया जाता है। मेकर्स को लगता है कि इससे ऑडियंस की फैंटेसी पूरी होती है और फिल्म को लेकर अट्रैक्शन बढ़ता है।
ये खबर भी पढ़ें: 'गंभीर फिल्म में बच्चे काे डायरेक्ट करना एक बड़ी चुनौती थी', अनुभव सिन्हा ने बताया कैसे जन्मी ‘अस्सी’ की कहानी
फिल्म ‘अस्सी’ को लेकर चर्चा में तापसी पन्नू
फिल्म ‘अस्सी’ में कनी कुश्रुति, जीशान अय्यूब, तापसी पन्नू, कुमुद मिश्रा और रेवती जैसे कलाकार नजर आए हैं। तापसी फिल्म में रेप पीड़िता की वकील बनी हैं। वहीं रेप पीड़िता के रोल में कनी कुश्रुति दिखीं। दोनों ने ही दमदार अभिनय किया है। फिल्म ‘अस्सी’ की कहानी रेप पीड़िता के संघर्ष को दिखाती है, कानूनी प्रक्रिया में रेप केस के फैसलों में क्यों देरी होती है? परिवार और उस महिला पर क्या गुजरती है, इन बातों को निर्देशक ने बहुत ही संवेदनशील तरीके से दिखाया है। साथ ही इस जघन्य अपराध के पीछे की मानसिकता को भी सामने रखा है। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है।