अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता ताहिर राज भसीन अपनी आने वाली फिल्म 'लूप लपेटा' की शूटिंग शुरू करने से बेहद रोमांचित हैं। इस अनोखी रोमांटिक कॉमेडी में उन्होंने तापसी पन्नू के साथ जोड़ी बनाई है और दर्शकों को लगता है कि दोनों की जोड़ी में पर्दे पर सुपर फ्रेश केमिस्ट्री नजर आने वाली है।
ताहिर ने सुनाए तापसी के साथ शूटिंग के किस्से, लॉकडाउन के बाद शुरू की फिल्म ‘लूप लपेटा’ की शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामारी के दौर में शूटिंग दोबारा शुरू करने के बारे में ताहिर कहते हैं, “फिल्म के सेट पर वापस आने की बात से मैं बेहद रोमांचित महसूस कर रहा हूं। रोल साउंड, कैमरा और एक्शन इन जादुई शब्दों को सुनने से बेहतर कोई एहसास नहीं है। इस दौरान व्हाट्सएप और जूम ऐप के जरिए हमने जो पढ़ाई की और जो तैयारियां की हैं उनके अपने फायदे हैं, लेकिन अपने क्रू-मेंबर्स और सभी को-स्टार से मिलने और आमने-सामने बैठकर बातें करने और सीन तैयार करने के एहसास की तुलना नहीं की जा सकती है।”
ताहिर आगे कहते हैं कि 'लूप लपेटा' के सेट का माहौल जोश और ऊर्जा से भरपूर था। तापसी ने अपनी जबरदस्त एनर्जी से तो मानो उस माहौल में नई जान डाल दी क्योंकि सभी को साथ लेकर चलने और काम के लिए हमेशा तैयार रहने के मामले में उनका कोई तोड़ नहीं है। निर्देशक आकाश भाटिया की अगुवाई में इस फ़िल्म में काम करना सचमुच एक बड़ी बात है।"
तापसी और ताहिर पहली बार किसी फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं। वह कहते हैं, "एक एक्टर के तौर पर मैं एक ऐसे किरदार और एक ऐसी फिल्म की शूटिंग की बड़ी कद्र करता हूं, जो मेरे दिल के बेहद करीब है।”