{"_id":"5fd038a00eb2346f0f34da8a","slug":"jisshu-sengupta-reaction-on-bhumi-pednekar-durgamati-comparison-with-bhaagamathie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिंदी सिनेमा में पहचान बनाने की जिशू सेनगुप्ता की एक और कोशिश, बोले- ‘ओरिजनल से बेहतर है ये रीमेक’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिंदी सिनेमा में पहचान बनाने की जिशू सेनगुप्ता की एक और कोशिश, बोले- ‘ओरिजनल से बेहतर है ये रीमेक’
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 09 Dec 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जिशू सेनगुप्ता
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले 15 साल से हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे बंगाली फिल्मों के अभिनेता जिशू सेनगुप्ता तेलुगु फिल्म 'भागमती' की रीमेक 'दुर्गामती' में भी नजर आएंगे। इस साल सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई दो और फिल्मों ‘शकुंतला देवी’ और ‘सड़क 2’ में भी वह नजर आ चुके हैं। जिशू को उम्मीद है कि इस बार लोग न सिर्फ उनके अभिनय पर ध्यान देंगे बल्कि उनके किरदार को याद भी रखेंगे।
2 of 5
महेश भट्ट, जिशू सेनगुप्ता
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘मणिकर्णिका’ से भी जिशू सेनगुप्ता को ऐसी ही उम्मीदें थीं, लेकिन उनके किरदार पर लोगों का ध्यान कम ही गया। जिशू सेनगुप्ता को सिनेमा में 20 साल पूरे हो रहे हैं और वह खुद इस समय 40 के ऊपर हैं, जिशू मानते हैं कि हिंदी सिनेमा में उनके पास चरित्र भूमिकाएं करने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है, लेकिन वह ये भी मानते हैं कि सिनेमा अब बदल रहा है और दर्शकों का ध्यान अच्छी कहानियों पर ज्यादा है। अब वह अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्म 'दुर्गामती' में दिखेंगे।
3 of 5
जिशू सेनगुप्ता
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लगातार सोशल मीडिया पर 'दुर्गामती' की तुलना 'भागमती' से की जा रही है। इस तुलना पर लोगों को जवाब देते हुए 'दुर्गामती' के मुख्य अभिनेताओं में से एक जिशू सेनगुप्ता ने कहा है कि उनकी फिल्म 'दुर्गामती' 'भागमती' से कई गुना ज्यादा बेहतर है। जिशू ने कहा है कि फिल्म 'दुर्गामती' को बनाने वाले भी वही हैं जिन्होंने 'भागमती' बनाई। इसलिए दोनों फिल्मों की तुलना बेवकूफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जिशू सेनगुप्ता
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिशू सेनगुप्ता के मुताबिक, 'फिल्म ‘दुर्गामती’ बनाने वालों ने इस फिल्म में कई बदलाव किए हैं जिससे यह फिल्म इसकी मूल फिल्म ‘भागमती’ से काफी अलग है। साथ ही मूल फिल्म से बेहतर भी है। फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई लेकिन लोगों ने फिल्म की तुलना करनी शुरू कर दी। यह तो हमेशा से होता आया है। जब भी किसी फिल्म का रीमेक बनता है तो उसकी तुलना पुरानी फिल्म से की जाती है। लोग सिर्फ फिल्म का ट्रेलर देखकर पूरी फिल्म के बारे में अंदाजा लगाने लगते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
जिशू सेनगुप्ता
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिशू सेनगुप्ता का कहना है कि लोगों को पहले फिल्म देखनी चाहिए और उसे समझना चाहिए। बाद में अपनी राय देनी चाहिए। जिशू का कहना है कि पूरी तरह से तो नहीं, यह फिल्म रीमेक जरूर है लेकिन फिल्मकारों ने इसमें काफी बदलाव किए हैं और इसे 'भागमती' से भी बेहतर बनाया है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और जिशू सेनगुप्ता के अलावा अरशद वारसी, माही गिल और करण कपाड़िया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।