अभिनेत्री निहारिका लेंगी सात फेरे
अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला की शादी आज और दीया मिर्जा सेलिब्रेट कर रहीं जन्मदिन, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहीं दीया मिर्जा
दीया मिर्जा को खूबसूरती का पर्याय माना जाता है। बॉलीवुड में वे कम ही फिल्मों में नजर आई हैं लेकिन उन्होंने जितनी भी फिल्में की हैं हमेशा अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रही हैं। चेहरे पर हमेशा एक मीठी सी मुस्कान रखने वालीं दीया का जन्म नौ दिसंबर 1981 को हैदराबाद में हुआ।
‘मिस एशिया पैसिफिक’ के खिताब ने बदल दी दीया मिर्जा की जिंदगी, तस्वीरों में देखें कितना बदल गया लुक
चिरंजीवी सर्जा की पत्नी और बेटे को कोरोना
कन्नड़ फिल्मों के दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सर्जा की पत्नी मेघना राज और उनके बेटे का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मेघना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। इसके साथ उनके माता पिता का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटव निकला है।
दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सर्जा की पत्नी मेघना और बेटे को हुआ कोरोना, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
दीपिका पादुकोण की मुस्कान के कायल
फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में अपनी मुस्कुराहट से देश जीतने वालीं दीपिका पादुकोण की सादगी भरी मुस्कान ने दुनिया के करोड़ों लोगों के दिलों को एक बार फिर जीत लिए हैं। एथेंस एयरपोर्ट पर दुनिया भर के कुछ चुनिंदा लोगों के मुस्कुराते हुए चेहरों की प्रतिमाएं बनाकर रखी गई है। इन प्रतिमाओं में मौजूद लोगों की मुस्कान को 'प्रामाणिक मुस्कान' माना गया है। इनमें एक प्रतिमा दीपिका पादुकोण की भी शामिल है।
दीपिका की मासूमियत भरी मुस्कान ने जीत ली दुनिया, एथेंस एयरपोर्ट की गैलरी में मिला सबसे बड़ा सम्मान
हनीमून एंजॉय कर रहीं सना खान
पूर्व अभिनेत्री सना खान हनीमून एंजॉय कर रही हैं। पति मुफ्ती अनस सईद के साथ वे इन दिनों कश्मीर की वादियों में हैं। सना लगातार सोशल मीडिया पर अपने हनीमून की तस्वीरें और वीडियोज साझा कर रही हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने होटल के कमरे में बैठी हैं।
कश्मीर की वादियों में हनीमून एंजॉय कर रहीं सना खान, कड़कड़ाती ठंड के बीच दिखा ये अंदाज