फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर ये क्या हाल बना रखा है बॉबी देओल के भाई ने, तस्वीर देख चौंक जाएंगे आप

Sun, 24 Sep 2017 04:19 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Sun, 24 Sep 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
tamil film idhu vedhalam sollum kathai teaser released abhay deol changed look will suprise his fans
abhay deol
‘देव डी, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में दमदार एक्टिंग दिखाने वाले अभिनेता अभय देयोल ने ये क्या हाल बना रखा है, तस्वीर देख आप चौंक जाएंगे... ‘


पढ़ें- वरुण धवन ने सुनाया 'जुड़वा 2' से जुड़ा एक किस्सा, जब सलमान खान से खानी पड़ी थी डांट
tamil film idhu vedhalam sollum kathai teaser released abhay deol changed look will suprise his fans
abhay deol
हैरान न हों, ये नया लुक है अभय देओल का, जोकि उनकी पहली तमिल फिल्म में नजर आएगा। फेसबुक पर फेयरनेस क्रीम्स के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अभिनेता अभय देओल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार वो सुर्खियों में किसी फेयरनेस क्रीम या बॉलीवुड की कोई फिल्म की वजह से नहीं बल्कि उनकी पहली तमिल फिल्म ‘इधु वेधालम सोल्लुम कढई’ की वजह से हैं।

शनिवार को अभय देओल की तमिल फिल्म 'इधु वेधालम सोल्लुम कढई' का टीजर लॉन्च किया गया । इस टीजर में अभय एक अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं। अभय के इस अवतार को देखकर उनके फैन्स को उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाएगा। बता दें फिल्म का ये टीजर 1 मिनट 13 सेकेंड का है। 
tamil film idhu vedhalam sollum kathai teaser released abhay deol changed look will suprise his fans
abhay deol
फिल्म की कहानी इलुमिनाती नाम के एक गुप्त समाज की झलक दिखाती है जो लगभग 500 तक अस्तित्व में बने रहने वाला एक शक्तिशाली संगठन था। हालांकि इस समाज के सदस्यों के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं है। टीजर के आखिरी हिस्से में दर्शकों को अभय की एक झलक दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tamil film idhu vedhalam sollum kathai teaser released abhay deol changed look will suprise his fans
abhay deol
 22 सितंबर को फिल्मकार ए.आर. मुरुगदास ने ट्विटर पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए अभय का तमिल फिल्म इंडस्ट्री में स्वागत किया था। फिल्म में अश्विन काकुमनु, गुरु सोमासुंदरम और ऐश्वर्या राजेश प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन
tamil film idhu vedhalam sollum kathai teaser released abhay deol changed look will suprise his fans
abhay deol
अभय फिल्म के सह-निर्माता भी हैं। यह रथिंद्रन आर. प्रसाद द्वारा निर्देशित है।‘इधु वेधालम सोल्लुम कढई’ की झलक और टीजर जारी करते हुए उत्साहित हूं।” ‘सोचा ना था’, ‘ओए लक्की! लक्की ओए’, ‘देव डी’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘आयशा’ जैसी फिल्मों में काम करने वाले अभय ने इस फिल्म के लिए फिल्मकार का आभार व्यक्त किया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed