फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Apurva: 'अपूर्वा' से तारा का पहला लुक आया सामने, खौफनाक अंदाज में नजर आईं अभिनेत्री, रिलीज डेट का हुआ खुलासा

Mon, 23 Oct 2023 10:51 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 23 Oct 2023 10:51 AM IST
सार

तारा सुतारिया की आगामी फिल्म अपूर्वा को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। वहीं अब तारा सुतारिया की एक्शन-थ्रिलर से भरपूर अपकमिंग फिल्म 'अपूर्वा' से फर्स्ट लुक सामने आ चुका है।

विज्ञापन
Tara sutaria first look out from apurva with release date of action thriller web series details inside
अपूर्वा - फोटो : सोशल मीडिया

तारा सुतारिया की आगामी फिल्म अपूर्वा को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। वहीं अब तारा सुतारिया की एक्शन-थ्रिलर से भरपूर अपकमिंग फिल्म 'अपूर्वा' से फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। इस फर्स्ट लुक पोस्टर में एक्ट्रेस का खतरनाक लुक देखने को मिल रहा है।

Tara sutaria first look out from apurva with release date of action thriller web series details inside
अपूर्वा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्टार स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज की यह बेहतरीन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'अपूर्वा' 15 नवंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके साथ ही बता दें कि 'अपूर्वा' एक साधारण सी लड़की की कहानी है, जो जीवित रहने के लिए कई असाधारण परिस्थितियों का सामना करती है।

Tara sutaria first look out from apurva with release date of action thriller web series details inside
अपूर्वा की कास्ट दिल्ली के रामलीला मैदान में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तारा सुतारिया ने इस फिल्म को लेकर बात करते हुए बताया कि 'यह एक ऐसी साधारण लड़की की शक्तिशाली और रोमांचकारी कहानी है, जो हर किसी को पसंद आएगी। इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा 'यह मेरे लिए जीवन भर की भूमिका है और मैं दर्शकों को 'अपूर्वा' में मेरे परिवर्तन को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही इसका ट्रेलर भी लॉन्च किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस बेहद एक्साइटेड हैं और अब इसके रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tara sutaria first look out from apurva with release date of action thriller web series details inside
अपूर्वा की टीम - फोटो : Social media

अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि 'अपूर्वा में मेरा किरदार शायद अब तक मेरे निभाए गए सबसे खतरनाक और डरावने किरदारों में से एक है। जब मैंने पहली बार इसकी स्क्रिप्ट सुनी तभी मुझे यह काफी पसंद आई। अब मैं दर्शकों के देखने का वेट कर रहा हूं'।

विज्ञापन
Tara sutaria first look out from apurva with release date of action thriller web series details inside
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही राजपाल यादव ने अपने किरदार पर बात करते हुए कहा कि इस फिल्म में दर्शक मुझे बहुत ही अलग और असामान्य अवतार में देखेंगे, जो जल्द ही हमारे ट्रेलर लॉन्च होने पर सामने आएगा'।

यह भी पढ़ें: टाइगर 3 का पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम' जारी, सलमान-कटरीना की केमेस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed