फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Arabic version of Dilbar is bringing Nora Fatehi, will blow everyone's senses

दिलबर का अरबी वर्जन ला रही हैं नोरा फतेही, उड़ा देंगी सबके होश

Thu, 15 Nov 2018 06:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 15 Nov 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
The Arabic version of Dilbar is bringing Nora Fatehi, will blow everyone's senses
bollywood - फोटो : self
अपने डांस और अपनी आदाओं ने नोरा पतेही ने बॉलीवुड के गलियारों में अपनी पहचान बनाई है। बता दें नोरा फतेही के दिलबर सॉन्ग ने जहां लोगों को दिवाना बना दिया था। वहीं एक बार फिर से यह सॉन्ग एक नए ट्विस्ट के साथ सामने आने के लिए तैयार है।  बता दें यह गाना जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते का सुपरहिट रहा। अब इस फिल्म के गाने का अरबी वर्जन बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस गाने की शूटिंग की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें नोरा बिल्कुल अलग ही रूप में नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं नोरा ने अपने आने वाले गाने के बारे में ट्वीट कर लिखा है कि मैं इस गाने के अरेबिक वर्जन को देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं, इसमें आप मुझे पहली बार गाते हुए भी सुनेंगे। इस गाने के अरबी वर्जन के लिए नोरा ने अपनी आवाज दी है। 
विज्ञापन

 
इस गाने के अरबी वर्जन का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद नोरा अपने करियर के अगले महत्वपूर्ण पड़ाव पर है। इसके लिए दिन रात मेहनत कर रही हैं। अभिनेत्री और डांसर नोरा ने कमरिया और दिलबर जैसे वायरल हिट दिए हैं। पिछले कुछ समय से नोरा इस गाने की शूटिंग और एडिटिंग में व्यस्त थीं। यह गाना बहुत लोकप्रिय मध्य पूर्वी और अफ्रिकी बैंड फनायर के सहयोग से तैयार किया गया है। इस गाने के साथ नोरा अब एक पॉप स्टार के रुप में भी लॉन्च होने जा रही हैं। साथ ही नोरा इस गाने से लिरिक्स राइटिंग और निर्माता के रूप में भी उभरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed