सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Diplomat Actor John Abraham Ready to Work in Rohit Shetty Next Film

John Abraham: पर्दे पर मचेगा बड़ा धमाल, रोहित शेट्टी की फिल्म में नजर आएंगे जॉन अब्राहम!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 22 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
सार

Rohit Shetty Upcoming Movie: हाल ही में जॉन अब्राहम ने खुलासा किया है कि रोहित शेट्टी के साथ एक फिल्म को लेकर उनकी बातचीत हुई है। जॉन इन दिनों 'द डिप्लोमैट' की वजह से चर्चा में हैं।

The Diplomat Actor John Abraham Ready to Work in Rohit Shetty Next Film
जॉन अब्राहम, रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड के एक्शन स्टार जॉन अब्राहम और कई हिट फिल्में देने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ काम करने की खबरें लंबे समय से चर्चा में थीं। अब जॉन ने इस खबर को कन्फर्म कर दिया है। अभिनेता ने इसे एक 'धमाकेदार' प्रोजेक्ट करार दिया है।

Trending Videos

The Diplomat Collection Day 8: 'छावा' के आगे 'द डिप्लोमैट' ने टेके घुटने, आठवें दिन महज इतना रहा कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित शेट्टी के साथ फिल्म कर रहे जॉन

पिंकविला से बातचीत में जॉन अब्राहम से पूछा गया कि क्या वह रोहित शेट्टी के साथ काम कर रहे हैं। इस पर जॉन ने खुलकर कहा, "हां, हमने बात की है। मैं सच कहूं तो रोहित के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। हम दोनों लंबे समय से साथ में कुछ करना चाहते थे। हमारी बातचीत कई बार हुई है। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही कुछ अच्छा सामने आएगा।" जॉन ने यह भी कहा कि उनका और रोहित का प्रोजेक्ट का विषय काफी शानदार है। उन्होंने इसे 'बैंगर' यानी धमाकेदार बताया और कहा कि यह दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। 
Chhaava Day 36: जल्द ही ‘सिकंदर’ से होगा ‘छावा’ का मुकाबला, आईपीएल का भी दिखेगा कलेक्शन पर असर

जिम की कहानी को आगे बढ़ाना चाहते हैं जॉन

जॉन ने अपनी हिट फिल्म 'पठान' के किरदार जिम को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि वह जिम की कहानी को प्रीक्वल के तौर पर आगे बढ़ाना चाहते हैं। जॉन हमेशा से ऐसी स्क्रिप्ट्स चुनते हैं, जो खास हों। उन्होंने बताया, "मैं अच्छे प्रोजेक्ट के लिए इंतजार करने को तैयार हूं। मैं एक मजेदार, हल्की-फुल्की, लेकिन अच्छी तरह से लिखी हुई फिल्म करना चाहता हूं, जो दर्शकों को बांधे रखे।"

'गरम मसाला' और 'देसी बॉयज' के सीक्वल पर की बात

जॉन ने 'गरम मसाला' और 'देसी बॉयज' के सीक्वल की भी बात की। इन दोनों फिल्मों में उनके साथ अक्षय कुमार थे। जॉन ने कहा, "हम इन दोनों में से किसी एक या दोनों फिल्मों के सीक्वल को बनाने में मजा आएगा। अक्षय के साथ काम करना छुट्टी मनाने की तरह है। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। हम साथ में खूब मस्ती करेंगे।"

 'द डिप्लोमैट' हाल ही में हुई रिलीज

जॉन अब्राहम हाल ही में पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म 'द डिप्लोमैट' में नजर आए हैं। इस फिल्म को शिवम नायर ने निर्देशित किया है। इसमें सादिया खतीब, रेवती, कुमुद मिश्रा, शारिब हाशमी और जगजीत संधू जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में हैं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed