सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Diplomat release date postponed from 7 march now film will hit in cinemas on 14 March 2025

The Diplomat Postponed: आगे खिसकी 'द डिप्लोमैट' की रिलीज डेट, अब इस दिन दस्तक देगी जॉन अब्राहम की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 25 Feb 2025 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार

जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म 'द डिप्लोमैट' की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है। अब यह फिल्म एक हफ्ते की देरी के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

The Diplomat release date postponed from 7 march now film will hit in cinemas on 14 March 2025
द डिप्लोमैट - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द डिप्लोमैट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का दमदार ट्रेलर भी जारी किया गया था, जिसके बाद दर्शकों के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साह बढ़ गया, लेकिन अब उन्हें फिल्म की रिलीज के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि 'द डिप्लोमैट' अब तय समय पर रिलीज नहीं होगी। फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है।

Trending Videos

फिल्म की नई रिलीज डेट
'द डिप्लोमैट' के निर्माताओं ने जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा किया है। अब यह फिल्म 14 मार्च 2025 को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 7 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। अब दर्शकों को इस फिल्म को देखने के लिए एक हफ्ता और इंतजार करना होगा।

View this post on Instagram

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)


विज्ञापन
विज्ञापन

जॉन अब्राहम ने साझा की खुशी
इससे पहले फिल्म के बारे में बात करते हुए जॉन ने कहा था, 'कूटनीति एक युद्ध का मैदान है, जहां शब्दों का वजन हथियारों से ज्यादा होता है। जेपी सिंह की भूमिका निभाने से मुझे एक ऐसी दुनिया का पता लगाने का मौका मिला जहां शक्ति को बुद्धि, लचीलापन और शांत वीरता से परिभाषित किया जाता है। उजमा की कहानी भारत की ताकत और साहस का प्रमाण है और मुझे इस प्रेरक यात्रा को स्क्रीन पर जीवंत करने पर गर्व है।'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
द डिप्लोमैट की कहानी, पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी डिमो पोपोव और एमएससी ग्यड ने की है, जबकि संपादन कुणाल वाल्वे ने किया है। रवि श्रीवास्तव प्रोडक्शन डिजाइन की देखरेख की है। डैनियल बी जॉर्ज ने फिल्म के लिए मूल संगीत तैयार किया है, जबकि ध्वनि डिजाइन मोहनदास वीपी द्वारा किया गया है। फिल्म का मूल संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है और गीत मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। कलाकारों में रेवती, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed