फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Dirty Picture: Vidya Balan was warned not to play role of Silk Smitha in milan luthria film

Vidya Balan: विद्या को मिली थी सिल्क स्मिता का किरदार न निभाने चेतावनी, अभिनेत्री ने 12 साल बाद किया खुलासा

Tue, 28 Nov 2023 12:24 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 28 Nov 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
The Dirty Picture: Vidya Balan was warned not to play role of Silk Smitha in milan luthria film
विद्या बालन - फोटो : social media

अभिनेत्री विद्या बालन ने मिलन लुथरिया की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' से खूब वाहवाही बटोरी थी। इस फिल्म में अभिनेत्री ने सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था। हाल ही में, विद्या बालन ने गोवा में 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में खुलासा किया कि उस समय लोगों ने उन्हें यह किरदार अदा नहीं करने की चेतावनी दी थी। अभिनेत्री ने बताया कि लोगों ने उनसे कहा था कि इस फिल्म को करने से उनका करियर बर्बाद हो सकता है। 

विज्ञापन


शूटिंग के दौरान कही गईं ऐसी बातें
54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विद्या बालन ने कहा कि उन्हें फिल्म में अभिनय नहीं करने के लिए कहा गया था। इतना ही नहीं, अभिनेत्री को ये भी कहा गया कि इससे उनका करियर बर्बाद हो सकता है। अभिनेत्री ने कहा, 'जब मैं इस फिल्म की शूटिंग कर रही थी तो वहां कुछ लोग थे जिन्होंने मुझसे कहा, यह फिल्म आपका करियर बर्बाद कर देगी'।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal: 'सैम बहादुर'-'एनिमल' के क्लैश पर विक्की ने दी प्रतिक्रिया, बोले- हिंदी सिनेमा के लिए खेल रहे हम
विज्ञापन
विज्ञापन


सिल्क के किरदार को लेकर कही ये बात 
इवेंट में विद्या बालन ने आगे बताया कि जब उन्हें सिल्क का किरदार मिला तो वे काफी खुश थीं। अभिनेत्री ने कहा, 'जब मैं पहली बार निर्देशक मिलन लुथरिया से मिली तो मुझे विश्वास नहीं हुआ कि वे मुझे ये भूमिका ऑफर करेंगे। विद्या बालन ने आगे कहा, 'मुझे ऐसे ही किरदार की तलाश थी जो लोग सोच भी नहीं सकते थे कि मैं कर सकती हूं, लेकिन मुझे पता था कि मैं कर सकती हूं। जब यह फिल्म मुझे मिली तो मैं बहुत खुश हो गई और मैंने हां कह दिया।'

अभिनेत्री को मिली खास पहचान
अभिनेत्री को मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' से इंडस्ट्री में खास पहचान मिली थी। इसमें विद्या बालन ने सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था। यह फिल्म दुनिया भर में तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज की गई थी। विद्या के अलावा कलाकारों में इमरान हाशमी, नसीरुद्दीन शाह और तुषार कपूर शामिल थे। विद्या बालन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म 'नीयत' में नजर आई थीं। इसमें अभिनेत्री ने जासूस की भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: बांद्रा के डबिंग स्टूडियो में दिखे शाहरुख खान, 'डंकी' के निर्देशक राजकुमार हिरानी भी आए नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed