फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Great Indian Family Actor Vicky Kaushal Reveals dinner table conversation with wife Katrina Kaif

Vicky-Katrina: डिनर टेबल पर कटरीना कैफ से क्या होती है बात? विक्की कौशल ने किया खुलासा

Sun, 01 Oct 2023 11:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 01 Oct 2023 11:14 PM IST
सार

हाल ही में विक्की ने कौन बनेगा करोड़पति 15 के एक एपिसोड के दौरान भी दिलचस्प खुलासा किया था। शो के दौरान उन्होंने बताया था कि उनकी शादी में मेन्यू किसने तय किया था।

विज्ञापन
The Great Indian Family Actor Vicky Kaushal Reveals dinner table conversation with wife Katrina Kaif
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram

विस्तार

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। इस कपल ने नौ दिसंबर 2021 को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी की थी। हाल ही में एक साक्षात्कार में अभिनेता ने अपनी पत्नी कटरीना कैफ के साथ डिनर टेबल पर होने वाली बातचीत का खुलासा किया है। 

विज्ञापन

Vivek Agnohotri: विवेक अग्निहोत्री ने जवान-पठान को बताया 'सतही', पुराने वायरल वीडियो पर दी यह सफाई

विज्ञापन

The Great Indian Family Actor Vicky Kaushal Reveals dinner table conversation with wife Katrina Kaif
विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
डिनर टेबल पर क्या होती है बात?

इंडिया टुडे के साथ एक साक्षात्कार में विक्की से कौशल परिवार में डिनर टेबल पर होने वाली बातचीत को साझा करने के लिए कहा गया था। खास तौर पर अपनी शादी के बाद से हुई बातचीत का खुलासा करते हुए अभिनेता ने कहा, "जब सनी और मैं फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आए थे तो घर में फिल्मों के बारे में कोई चर्चा नहीं होती थी। उस समय ज्यादातर हम गैर-फिल्मी चीजों के बारे में बात करते थे, लेकिन अब मेरे पिता, मैं, सनी और कैटरीना हैं, इसलिए कई बार अनजाने में हम डिनर के दौरान फिल्मों के बारे में बात करने लगते हैं, जब तक मां यह स्पष्ट नहीं कर देती कि डिनर के दौरान फिल्मी बातें नहीं करनी हैं, तब हम सभी फिल्मों के बारे में बात करना बंद कर देते हैं और अन्य चीजों पर चर्चा करते हैं।"

The Great Indian Family Actor Vicky Kaushal Reveals dinner table conversation with wife Katrina Kaif
कटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
मेन्यू पर भी कर चुके हैं खुलासा

हाल ही में विक्की ने कौन बनेगा करोड़पति 15 के एक एपिसोड के दौरान भी दिलचस्प खुलासा किया था। एक प्रतियोगी ने जब अभिनेता से पूछा कि उनकी शादी में मेन्यू किसने तय किया था तब अभिनेता ने जवाब में कहा, “मैंने नाश्ते के मेनू का ध्यान रखा था, क्योंकि मुझे यह सुनिश्चित करना था कि छोले भटूरे और आलू पराठे शामिल हों, लेकिन कैटरीना ने रात के खाने के मेनू का ध्यान रखा क्योंकि, कुछ कारणों से पंजाबियों को वास्तव में परवाह नहीं रहती है कि वे रात आठ  बजे के बाद क्या खा रहे हैं।

विज्ञापन

The Great Indian Family Actor Vicky Kaushal Reveals dinner table conversation with wife Katrina Kaif
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram
इन फिल्मों में दिखेंगे विक्की-कटरीना

बता दें कि विक्की हाल ही में द ग्रेट इंडियन फैमिली में नजर आए थे। फिल्म में मानुषी छिल्लर, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन, सृष्टि दीक्षित, भुवन अरोड़ा, आशुतोष उज्जवल और भारती पेरवानी भी हैं। यह 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वह मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर में सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके साथ ही वह राजकुमार हिरानी की शाहरुख खान अभिनीत डंकी और मेरे मेहबूब मेरे सनम में भी दिखाई देंगे। वहीं, कैटरीना सलमान खान के साथ साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक टाइगर 3 में नजर आएंगी। यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी।
Pankaj Tripathi: अब कम फिल्मों में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, अभिनेता के फैसले की पीछे है यह बड़ी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed