फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Great Indian Kapil Show New Season Teaser Priyanka Chopra Become First Guest

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के चौथे सीजन की मिली झलक, पहले एपिसोड में देसी गर्ल संग खूब जमा हंसी का रंग

Wed, 17 Dec 2025 03:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 17 Dec 2025 03:23 PM IST
सार

The Great Indian Kapil Show New Season Teaser: कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का चौथा सीजन जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस सीजन के पहले एपिसोड की झलक मेकर्स ने शेयर की है। जानिए, क्या खास है दर्शकों के लिए पहले एपिसोड में। 

विज्ञापन
The Great Indian Kapil Show New Season Teaser Priyanka Chopra Become First Guest
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in

विस्तार

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पहले एपिसोड में बतौर गेस्ट देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। साझा किए गए वीडियो में काफी मस्ती करती दिखीं। कपिल और बाकी कॉमेडियन की काॅमेडी देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो गईं। जानिए, कैसा होने वाला ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पहला एपिसोड। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

कपिल शर्मा ने किया प्रियंका जोरदार स्वागत
शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया सीजन 20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर शुरू हो रहा है। इससे पहले मेकर्स ने कपिल के शो के पहले एपिसोड से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा गेस्ट हैं। उनका जोरदार स्वागत किया गया है। वीडियो में कपिल, मस्ती-मजाक में प्रियंका चोपड़ा से फ्लर्ट करते नजर आते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: निक जोनस के दिल पर चढ़ा देसी रंग, ‘वॉर 2’ के गाने पर झूमे, प्रियंका चोपड़ा ने यूं बढ़ाया हौसला

सुनील ग्रोवर से लेकर कृष्णा अभिषेक ने प्रियंका को खूब हंसाया
शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के इस वीडियो में आगे सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा अपनी कॉमेडी से प्रियंका ही नहीं ऑडियंस को भी हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देते हैं। प्रियंका चोपड़ा, सुनील ग्रोवर के साथ गाना भी गाती हैं। वीडियो देखकर लगता है कि कपिल के शो का पहला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।

करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं कपिल शर्मा और प्रियंका चोपड़ा?
कपिल शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसके अलावा वह हॉलीवुड में भी कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed