The Immortal Ashwatthama: द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा से विक्की ने किया एग्जिट, अब यह साउथ एक्टर निभाएगा लीड रोल?
रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा के लिए ऑफर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म को लेकर अल्लू अर्जुन और निर्देशक आदित्य धर के बीच बातचीत चल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उरी और द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने के बाद निर्देशक आदित्य धर फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म बीते काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में मुख्य किरदार के लिए विक्की कौशल को चुना गया था। हालांकि अब खबरें सामने आ रही हैं कि किसी कारण उन्हें फिल्म से अपना नाम पीछे हटा लिया है। फिल्म से विक्की कौशल के बाहर होने के बाद एक्टर रणवीर सिंह को इसके लिए ऑफर दिया गया था। हालांकि वह भी इस लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। वहीं, अब इसको लेकर एक और अपडेट सामने आया है।
अल्लू अर्जुन कर सकते हैं द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा
रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा के लिए ऑफर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म को लेकर अल्लू अर्जुन और निर्देशक आदित्य धर के बीच बातचीत चल रही है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। लगातार आ रही यह रिपोर्ट्स अगर सच साबित होती हैं, तो फैंस के लिए यह एक बड़ी खबर होगी।
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने किया नए प्रोजेक्ट का एलान, इस म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर
फिल्म पुष्पा 2 में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन
आपको बता दें कि आदित्य धर उरी और सर्जिकल स्ट्राइक जैसी बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं। वहीं, द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा को लेकर भी फैंस की उनसे यही उम्मीदें होंगी। वहीं, अल्लू अर्जुन को लेकर बात की जाए तो वह इस साल अपनी 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा का सीक्वल लेकर आए हैं। फिल्म पुष्पा को लेकर दर्शकों में खूब क्रेज है। इस फिल्म का सिनेमाघरों में रिलीज होने का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं।
Donal Bisht: बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट को आया 'धर्मा प्रोडक्शंस' से फर्जी कॉल, अभिनेत्री ने कहा-जागरूकता है जरूरी