फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को दी गई 'वाय' श्रेणी की सुरक्षा

Fri, 18 Mar 2022 12:33 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 18 Mar 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files director Vivek Agnihotri has been given 'Y' category security
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्म निर्माता और 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। उनकी सुरक्षा के लिए चार से पांच सशस्त्र कमांडो को तैनात किया गया है। प्रवास और पूरे भारत में यात्रा के दौरान सीआरपीएफ द्वारा उनकी सुरक्षा की जाएगी। बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने ही 1990 के दशक में कश्मीरी पंडित समुदाय के नरसंहार के पीड़ितों की पहली पीढ़ी के वीडियो साक्षात्कारों पर आधारित, 'द कश्मीर फाइल्स' बनाई है।

The Kashmir Files director Vivek Agnihotri has been given 'Y' category security
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों मिली सुरक्षा?
बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी इस फिल्म को पूरे देश में भारी समर्थन मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कश्मीरी पंडितों के संघर्ष और दर्द को दिखाने के लिए फिल्म और फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की सराहना की है। सूत्रों की माने तो, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने खतरे की आशंका को अंजाम देते हुए यह सिफारिश की कि द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को वीआईपी सुरक्षा दी जानी चाहिए।
 

The Kashmir Files director Vivek Agnihotri has been given 'Y' category security
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

आइए जानते हैं, क्या होती है Y श्रेणी सुरक्षा: 
भारत में सुरक्षा की श्रेणी खतरे के स्तर के साथ-साथ रसूख भी मानी जाती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय, इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) की सिफारिश पर हर साल विशिष्ट लोगों की सुरक्षा की समीक्षा करता है। खतरे के स्तर को देखते हुए विशिष्ट और अति विशिष्ट लोगों को विभिन्न स्तर की सुरक्षा दी जाती है।  देश में वीआईपी सुरक्षा को ध्यान में रखकर उन्हें अलग-अलग श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है। सरकार के पास यह निर्णय लेने का अधिकार होता है कि वह बड़े नेताओं और अधिकारियों को किस प्रकार की सुरक्षा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files director Vivek Agnihotri has been given 'Y' category security
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है वाई श्रेणी की सुरक्षा
भारत में सुरक्षा व्यवस्था को अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। इसमें एसपीजी सुरक्षा, जेड प्लस, जेड, वाई और एक्स श्रेणी शामिल है। वाय श्रेणी सुरक्षा का तीसरा स्तर होता है। कम खतरे वाले लोगों को यह सुरक्षा दी जाती है। इसमें कुल 11 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं। जिसमें दो पीएसओ (निजी सुरक्षागार्ड) और एक या दो कमांडो तैनात होते हैं। देश में सबसे ज्यादा लोगों को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed