फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhe Shyam Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी 'राधे श्याम', साउथ में भी नहीं चल पाया प्रभास का क्रेज

Fri, 18 Mar 2022 11:40 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 18 Mar 2022 11:40 AM IST
विज्ञापन
Radhe Shyam Box Office Collection Day 7: Prabhas and Pooja Hegde film Radhe Shyam worst performance
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

रिलीज के छह दिन बाद ही साउथ सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधे श्याम' बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरती नज़र आ रही है। 350 करोड़ के बजट में बनी फिल्म, अब तक केवल 200 करोड़ क्लब के करीब ही पहुंच पाई है। यही कारण है कि इस फिल्म को फ्लॉप की कैटिगिरी में रखा जा रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, राधे श्याम छह दिनों में केवल 184 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है।

Radhe Shyam Box Office Collection Day 7: Prabhas and Pooja Hegde film Radhe Shyam worst performance
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

छह दिन में इतनी की कमाई
'राधे श्याम' अपनी मेकिंग का खर्चा निकालने में भी नाकाम साबित हो रही। मुश्किलों से प्रभास की फिल्म 200 करोड़ के क्लब में पहुंच रही है। राधे श्याम ने छह दिनों में वर्ल्ड वाइल्ड 184.82 करोड़ रुपये की कमाई की है। अनुमान है कि 'आरआरआर' की रिलीज तक इसकी कमाई जारी रहेगी। 

दिन         कमाई
   पहला दिन 72.41 करोड़
दूसरा दिन 39.65 करोड़
तीसरा दिन 38.29 करोड़
चौथा दिन 14.83 करोड़
पांचवा दिन 10.58 करोड़
छठा दिन 9.06 करोड़
कुल कमाई 184.82 करोड़
Radhe Shyam Box Office Collection Day 7: Prabhas and Pooja Hegde film Radhe Shyam worst performance
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ में की इतनी कमाई
प्रभास साउथ इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। वहां के दर्शकों के बीच प्रभास की दीवानगी खूब है, लेकिन अब वहां भी इस फिल्म का बुखार लोगों के दिलों से उतरता नजर आ रहा है। आंद्र और तेलांगना में 37.85 करोड़ रुपये से शुरुआत करने वाली फिल्म अब 3.52 करोड़ पर जा पहुंची है। इसके विपरित द कश्मीर फाइल्स की कमाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। 

दिन         कमाई
   पहला दिन 37.85 करोड़
दूसरा दिन 21.48 करोड़
तीसरा दिन 19.31  करोड़
चौथा दिन 6.74  करोड़
पांचवा दिन 4.67  करोड़
छटा दिन 3.52  करोड़
कुल कमाई 93.57 करोड़

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed