सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The kerala Story 2 and other bollywood films based on Religious conversion

‘छाप तिलक सब छीनी, मोसे नैना मिलाइके..’, ‘द केरल स्टोरी 2’ समेत इन फिल्मों में दिखाई गई धर्म परिवर्तन की कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 26 Feb 2026 03:31 PM IST
विज्ञापन
सार

The Kerela Story 2: विपुल शाह की फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी मगर इस पर केरल उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। फिल्म धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर बात करती है। हालांकि, यह बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म नहीं हैं जिसमें प्रेम में धर्म परिवर्तन के प्रभावों को दिखाया जा रहा हो। 

The kerala Story 2 and other bollywood films based on Religious conversion
‘द एस्केप फ्रॉम तालिबान’, द कन्वर्जन, द केरल स्टोरी, द केरल स्टोरी 2 - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

विस्तार

समाज में धर्म एक महात्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रेम भी इसी समाज का एक पवित्र हिस्सा है। मगर कई ऐसे लोग हैं जो इस एहसास को अपने उद्देश्य के लिए उपयोग करते हैं। 
Trending Videos

बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं जिसमें इसी तरह की कहानियां दिखाई गईं। इन कहानियों में धर्म के नाम पर हुए फरेब और एक दर्दनाक अंत के साथ सिलसिला खत्म हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘द एस्केप फ्रॉम तालिबान’
आज अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार है। वहां निर्देश नहीं, हुक्म चलते हैं। वहां रहने वाले आम लोगों ने भी इस सरकार के आगे घुटने टेक दिए हैं। महिलाओं की आजादी पूरी तरह खत्म है। ऐसी ही एक सत्य घटना पर आधारित फिल्म है ‘द एस्केप फ्रॉम तालिबान’। यह फिल्म सुष्मिता बनर्जी की लिखी आत्मकथा ‘काबुलीवाले की बंगाली बीवी’ पर आधारित है। फिल्म में सुष्मिता का रोल मनीषा कोइराला ने निभाया। कहानी एक बंगाली लड़की के प्यार में पड़कर अफगानिस्तान जाने और फिर वहां उसके उपर हुए अत्याचारों की है। यह फिल्म 14 फरवरी 2003 में रिलीज हुई थी।

The kerala Story 2 and other bollywood films based on Religious conversion
इन द नेम ऑफ लव - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'इन द नेम ऑफ लव'
फिल्म ‘इन दी नेम ऑफ लव’ लव जिहाद पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है। इसके निर्माता सुदीप्तो सेन हैं जिन्होंने ‘द केरला स्टोरी’ का निर्देशन भी किया था। 
इस फिल्म के जरिए हिंदू लड़कियों के धर्म परिवर्तन को लेकर काफी सवाल उठाए गए थे। फिल्म को लेकर कई प्रर्दशन भी हुए थे। 2018 में इस फिल्म की स्क्रींनिंग के दौरान काफी हंगामा हुआ था। फिल्म में केरल की लड़कियों के लगातार हो रहे धर्मांतरण के बारे में काफी कुछ दिखाया गया था। 

The kerala Story 2 and other bollywood films based on Religious conversion
द कन्वर्जन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'द कन्वर्जन '
विनोद तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म भी इस संवेदनशील मुद्दे पर काफी कुछ कहती है। फिल्म को पहले एक लव ट्राएंगल के रूप में पेश किया गया था। मगर फिर बाद में इसकी असल कहानी दर्शकों तक पहुंची। कहानी एक ऐसी लड़की (विंध्या तिवारी) की है जिसे एक विशेष धर्म के युवक से प्रेम हो जाता है। अपना घर छोड़ और दूसरे धर्म को अपना लेती है। मगर उसके बाद उसे काफी कुछ सहन करना पड़ता है। 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म में विंध्या के अलावा  रवि भाटिया, सपना चौधरी और मनोज जोशी समेत कई कलाकार नजर आए थे।

The kerala Story 2 and other bollywood films based on Religious conversion
द केरल स्टोरी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘द केरल स्टोरी’
2023 में रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी’ को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की कहानी असल जिंदगी में होने वाली घटनाओं पर आधारित थी। 
कहानी में दिखाया गया कि किस तरह केरल को एक साजिश के तहत इस्लामिक स्टेट बनाने की तैयारी की जा रही थी। इसमें हजारों महिलाओं के इस्लाम में धर्मांतरण और आतंकवादी संगठनों तक महिलाओं को पहुंचाना प्राथमिक उद्देशय बताया गया था। 
2023 में रिलीज हुई यह फिल्म 300 करोड़ कमाकर उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नौंवी फिल्म बनी।
 

The kerala Story 2 and other bollywood films based on Religious conversion
‘द केरला स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘द केरला स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड'
अब प्रोड्यूसर विपुल शाह इस फिल्म का दूसरा पार्ट ‘द केरला स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड' लेकर आए हैं। इसमें भी धर्म परिवर्तन मुख्य विषय है। 
फिल्म की कहानी सिर्फ केरल ही नहीं पूरे भारत में हो रही ऐसी घटनाओं से दर्शकों को अवगत कराएगी। फिल्म में तीन हिंदू लड़कियों को प्रेम के नाम पर प्रताड़ित किए जाने को दिखाया गया है। कामाख्या नारायण सिंह ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी मगर इस पर केरल उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed