The Kerala Story 2: OTT पर रिलीज होने के लिए तैयार ‘द केरल स्टोरी 2’, कब और किस प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म?
The Kerala Story 2 OTT Release: ‘द केरल स्टोरी 2’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। जानिए कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘द केरल स्टोरी 2’ 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी, लेकिन दूसरा पार्ट ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाया। और फिल्म केवल विवादों में घिर कर रह गई। अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने की तैयारी कर रही है। जानिए कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म?
जल्द OTT पर रिलीज होगी फिल्म
‘द केरल स्टोरी 2’ अब जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है और इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। इसमें उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा अहम भूमिकाओं में नजर आती हैं।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी तीन युवतियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो केरल, मध्य प्रदेश और राजस्थान से हैं। उनकी जिंदगी अलग-अलग होती है, लेकिन भरोसे, धोखे और अपनी आजादी खोने जैसे अनुभव उन्हें एक ही रास्ते पर ले आते हैं।
फिल्म यह दिखाती है कि कैसे भावनात्मक कमजोरी कभी-कभी कंट्रोल में बदल जाती है। इसमें तीनों महिलाओं की कहानियां हैं, जो प्यार और भरोसे से शुरू होती हैं, लेकिन धीरे-धीरे डर और मनोवैज्ञानिक दबाव तक पहुंच जाती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म 8 मई को जी5 पर प्रीमियर होगी। इसके साथ ही ‘'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी देखा जा सकेगा।