फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kerala Story: तमिलनाडु के सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जाएगी 'द केरल स्टोरी', मल्टीप्लेक्स संगठनों का फैसला

Sun, 07 May 2023 01:55 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 07 May 2023 01:55 PM IST
विज्ञापन
The Kerala Story Adah Sharma Sudipto Sen Film not to be screened in Tamil Nadu multiplex theatres know details
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर लगातार विवाद जारी है। फिल्म को लेकर हो रहे विवाद के चलते आज से तमिलनाडु के सिनेमाघरों में 'द केरल स्टोरी' फिल्म नहीं दिखाई जाएगी। यह फैसला मल्टीप्लेक्स संगठन ने लिया है। दरअसल, थिएटर मालिकों ने कानून व्यवस्था की स्थिति और फिल्म की खराब प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए इसकी स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है।
The Kerala Story Adah Sharma Sudipto Sen Film not to be screened in Tamil Nadu multiplex theatres know details
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, तमिलनाडु में 'नाम तमिलर काची' के नेताओं ने बीते शनिवार, छह मई को चेन्नई में 'द केरल स्टोरी' की रिलीज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। फिल्म के प्रोड्यूसर, अभिनेता, अभिनेत्री और निर्देशक के खिलाफ नेता सीमन के नेतृत्व में तमिलर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्काईवॉक मॉल के पास चेन्नई अन्ना नगर में विरोध प्रदर्शन किया।

Aishwarya Sharma: 'ऑल द बेस्ट माय लव', खतरों के खिलाड़ी-  का हिस्सा बनने पर नील ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

The Kerala Story Adah Sharma Sudipto Sen Film not to be screened in Tamil Nadu multiplex theatres know details
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के अनुसार, एनटीके के कार्यकर्ताओं ने 'द केरला स्टोरी' की स्क्रीनिंग के खिलाफ थिएटर के अंदर विरोध प्रदर्शन किया और बाद में उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ता पार्टी का झंडा हाथ में लिए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के नारे लगा रहे थे। सीमन ने थिएटर मालिकों से फिल्म को न दिखाने की अपील की। साथ ही उन्होंने लोगों से भी इस फिल्म को न देखने का आग्रह किया। सीमन ने यह दावा करते हुए विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी कि यह फिल्म मुस्लिम समुदाय के खिलाफ है और मांग की गई थी कि तमिलनाडु सरकार को इसकी स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

Karan Deol: करण की शादी की तारीख का हुआ खुलासा, इस दिन गर्लफ्रेंड द्रिशा संग सात फेरे लेंगे सनी देओल के लाडले


 
विज्ञापन
विज्ञापन
The Kerala Story Adah Sharma Sudipto Sen Film not to be screened in Tamil Nadu multiplex theatres know details
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'द केरल स्टोरी' के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म पर विवाद खड़ा हो गया। ट्रेलर में दावा किया गया कि राज्य की 32,000 लड़कियां लापता हो गईं और बाद में आतंकवादी समूह, आईएसआईएस में शामिल हो गईं, जिसके बाद कई राजनेताओं ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की।

Kangana Ranaut: 'मॉडलिंग में मेरी हाइट का मजाक उड़ाया जाता था', संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुईं कंगना रणौत


 
विज्ञापन
The Kerala Story Adah Sharma Sudipto Sen Film not to be screened in Tamil Nadu multiplex theatres know details
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विवाद के बाद केरल उच्च न्यायालय ने बीते शुक्रवार को 'द केरल स्टोरी' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और कहा कि ट्रेलर में किसी विशेष समुदाय के लिए कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। फिल्म में अभिनेत्री अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को सुदीप्तो सेन ने लिखा और निर्देशित किया है।

Neena Gupta: नीना गुप्ता ने जताई साउथ सिनेमा और रोमांटिक-एक्शन फिल्मों में काम करने की इच्छा, कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed