फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Legend Actress Urvashi Rautela New Song Popopo Viral on Social Media See Here

Po Po Po Song: उर्वशी रौतेला की फिल्म 'द लीजेंड' का गाना रिलीज, इस अभिनेता के साथ लगा रहीं ठुमके

Fri, 22 Jul 2022 04:42 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 22 Jul 2022 04:42 PM IST
सार

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की पैन इंडिया फिल्म द लीजेंड बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का गाना पोपोपो रिलीज हो गया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
The Legend Actress Urvashi Rautela New Song Popopo Viral on Social Media See Here
उर्वशी रौतेला का नया गाना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ये अभिनेत्री बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने जा रही हैं। अभिनेत्री बहुत जल्द अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म 'द लीजेंड' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है, जिसका नाम पोपोपो है। इस गाने में अभिनेत्री के डांस स्टेप्स कमाल के हैं। फैंस उर्वशी के डांस स्टेप्स पर फिदा हो रहे हैं। 

विज्ञापन

तमिल में रिलीज हुआ गाना
उर्वशी रौतेला का नाम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में लिया जाता है, जिन्होंने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में पॉपुलरिटी हासिल की है। मॉडल से एक्टर बनी उर्वशी इन दिनों अपनी पैन इंडिया फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का नया गाना पोपोपो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। बता दें कि ये गाना हिंदी में नहीं बल्कि तमिल में रिलीज हुआ है, लेकिन फिर भी फैंस इसे जमकर पसंद कर रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभिनेता के साथ लगाए ठुमके
उर्वशी भी इस गाने का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। उन्होंने गाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। अभिनेत्री इस गाने में साउथ के अभिनेता सरवनन के साथ ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। इस गाने के कैप्शन में उर्वशी रौतेला ने लिखा है, 'यह गाना मेरा पसंदीदा डांस सॉन्ग बन गया है, जोकि मेरी पहली मेगा बजट पैन इंडिया फिल्म 'द लीजेंड' से है'। ये वीडियो फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है और वह इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed