फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख ने बेटे संग काम के लिए इस वजह से भरी हामी, 'अमर उजाला' से बोले क्यों खास है फिल्म

Wed, 10 Jul 2019 10:14 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 10 Jul 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
the lion king is special film for shah rukh khan here is why
shah rukh khan, aryan khan - फोटो : social media

पूरे हिंदुस्तान को पता चल गया है कि किंग खान शाहरुख और उनके बेटे आर्यन ने अगले हफ्ते रिलीज हो रही डिजनी की इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म द लॉयन किंग के हिंदी संस्करण में आवाजें दी हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है कि शाहरुख जैसे इतने बड़े सितारे ने इस फिल्म की डबिंग के लिए हां कर दी और अपने बेटे को भी साथ ले आए।

the lion king is special film for shah rukh khan here is why
the lion king - फोटो : social media

अमर उजाला ने जब इस बारे में शाहरुख से बात की तो वह कहते हैं, ‘सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लाखों करोड़ों लोगों के लिए लॉयन किंग उनकी सबसे पसंदीदा फिल्मों में जरूर शामिल होगी। ये ऐसी फिल्म है जिसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ देखने में जरूर बहुत मजा आया होगा। दुनिया में सिर्फ तीन फिल्में हैं जिन्हें हर बच्चा बड़े होते हुए जरूर देखता है और इनसे बहुत कुछ सीखता है। ये फिल्में हैं, लॉयन किंग, उसके बाद जंगल बुक और उसके बाम्बी।’

the lion king is special film for shah rukh khan here is why
shah rukh khan - फोटो : social media

पहली बार जब उन्होंने लायन किंग देखी तो इसकी क्या बात उन्हें सबसे अच्छी लगी, ये पूछे जाने पर शाहरुख कहते हैं, ‘पहली बात तो इसमें कोई इंसान नहीं है। इसके अलावा ये फिल्म पिता और बेटे के बहुत ही भावुक रिश्ते पर बनी है, मैंने इतनी अच्छी फिल्म इस रिश्ते पर इससे पहले नहीं देखी थी और ये ऐसी फिल्म भी है कि इसे आप अपने हर उम्र के बच्चों के साथ देख सकते हैं। मुझे इसके गाने बहुत पसंद और इसके किरदारों को जिस तरह परदे पर निखारा गया वह मेरे दिल के काफी करीब है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
the lion king is special film for shah rukh khan here is why
द लायन किंग - फोटो : सोशल मीडिया

द लॉयन किंग पहली बार 25 साल पहले एनिमेशन फिल्म के तौर पर रिलीज हुई थी और सुपरहिट रही थी। अब डिजनी ने अपनी इसी फिल्म को एनिमेशन की नई तकनीक लाइव एनिमेशन के जरिए बनाया है।

विज्ञापन
the lion king is special film for shah rukh khan here is why
the lion king - फोटो : social media

फोटो कैप्चर तकनीक की भी मदद से बनी इस फिल्म में जानवर बिल्कुल असली जैसे दिखते हैं और कहीं से नहीं लगता कि ये कोई एनिमेशन फिल्म है। आयरन मैन और जंगल बुक के निर्देशक रहे जॉन फैवर्यू ने इसके लिए दुनिया भर के सबसे कुशल कलाकारों को इकट्ठा किया और महीनों की मेहनत के बाद ये फिल्म तैयार की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed