क्या सच में प्रेगनेंट हैं बॉलीवुड की ये 3 हीरोइनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या बालन की फिल्म शादी के साइड इफेक्ट के समय यह अफवाह फैली थी कि विद्या बालन प्रेगनेंट हैं। बाद में यह अफवाह सही साबित हुई। विद्या बालन प्रेगनेंट थीं इसके लिए उनको कहानी फिल्म की सीक्वल से हटना पड़ा। इस बात पर भी बहस हुई कि एक्ट्रेस को अपनी प्रेगनेंसी छिपानी चाहिए या नहीं।
फिर करीना कपूर की अफवाह
विद्या बालन के बाद करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की अफवाह मीडिया में आई। उन्हें लगातार चेकअप के लिए डॉक्टर के पास जाते हुए देखा गया। हालांकि इस बारे में अभी तक करीना कपूर की ओर से कोई भी खंडन नहीं आया है। लेकिन जिस तरह से उनकी सक्रियता कम हुई है वह इस बात का इशारा करता है कि इस अफवाह में कुछ न कुछ है।
अब जेनेलिया की बात
अब तीसरी अफवाह जेनेलिया डिसूजा के बारे में आई है। उन्हें पिछले कुछ दिनों से अपना नियमित चेकअप कराते हुए देखा जा रहा है। जेनेलिया इस समय फिल्मों से दूर हैं। जेनेलिया ने अभिनेता रितेश देशमुख से शादी करने के बाद फिल्मों से किनारा कर लिया है।