फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   They Fear Punjab Will Unite Director Honey Trehan Said On The Ban On Sutluj

‘उन्हें डर है पंजाब एक हो जाएगा’, ‘सतलुज’ के बैन पर बोले डायरेक्टर हनी त्रेहान; CBFC को लेकर दिया बड़ा बयान

Wed, 22 Jul 2026 03:13 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 22 Jul 2026 03:13 PM IST
सार

Honey Trehan: फिल्ममेकर हनी त्रेहान ने अपनी फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर चल रहे विवाद पर खुलकर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
They Fear Punjab Will Unite Director Honey Trehan Said On The Ban On Sutluj
सतलुज फिल्म पर बोले हनी त्रेहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्ममेकर हनी त्रेहान ने ‘सतलुज’ को लेकर कहा कि फिल्म को लेकर डर इसलिए पैदा हुआ क्योंकि यह पंजाब को एकजुट कर सकती है। साथ ही उन्होंने कई बड़े बयान दिए। 

विज्ञापन

कई जगह दिखाई जा रही फिल्म
फिल्म ‘सतलुज’ को ZEE5 से हटाए जाने के बाद भी लोग इसे अलग-अलग जगहों पर देख रहे हैं। फिल्मफेयर से बातचीत में हनी त्रेहान ने बताया कि अब यह फिल्म गुरुद्वारों और कम्युनिटी सेंटर्स में दिखाई जा रही है। सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि जम्मू, हरियाणा, पुणे और मुंबई जैसे शहरों में भी इसकी स्क्रीनिंग हो रही है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘लोग गुरुद्वारों में फिल्म देख रहे हैं और उसके बाद लंगर भी हो रहा है। यह हमारे लिए काफी हैरान करने वाला था।’ हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वह पायरेसी का समर्थन नहीं करते, भले ही फिल्म की पायरेटेड कॉपी ऑनलाइन घूम रही हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

They Fear Punjab Will Unite Director Honey Trehan Said On The Ban On Sutluj
फिल्ममेकर हनी त्रेहान - फोटो : इंस्टाग्राम

शायद उन्हें डर है कि पंजाब एक हो जाएगा
हनी त्रेहान का कहना है कि फिल्म को लेकर जो डर जताया जा रहा है, वह सही नहीं है। उन्होंने कहा, ‘शायद उन्हें डर है कि पंजाब एकजुट हो जाएगा। जहां यह फिल्म लोगों को जोड़ रही है, वहीं कुछ नेता ऐसे बयान दे रहे हैं जो लोगों को बांटने का काम करते हैं।’

उन्होंने यह भी कहा कि यह मानना गलत है कि एक फिल्म देश की शांति या सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है। उनके मुताबिक, भारत एक मजबूत देश है और ऐसी बातें बेवजह का डर पैदा करती हैं।

They Fear Punjab Will Unite Director Honey Trehan Said On The Ban On Sutluj
फिल्म 'सतलुज' - फोटो : X

CBFC से तीन साल तक चला विवाद
डायरेक्टर ने बताया कि इस फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) से सर्टिफिकेट मिलने में करीब तीन साल लग गए। फिल्म के विषय और ऐतिहासिक संदर्भों को लेकर कई आपत्तियां उठाई गई थीं, जिसकी वजह से यह प्रक्रिया लंबी चली।

उन्होंने बताया कि एक सुनवाई के दौरान रिवाइजिंग कमेटी के एक सदस्य ने कहा था कि आजकल कोई इतनी खुलकर सच्चाई नहीं बोलता। हनी त्रेहान के मुताबिक, यही बात बताती है कि फिल्म को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

They Fear Punjab Will Unite Director Honey Trehan Said On The Ban On Sutluj
फिल्म 'सतलुज' में दिलजीज दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

डर सच्चाई का है
जब उनसे पूछा गया कि आखिर लोग किस बात से डर रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘डर सच्चाई का है।’ उन्होंने कहा कि फिल्म एक आम इंसान की कहानी है, जो सिस्टम के खिलाफ खड़ा होता है।

हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि फिल्म में पूरी पुलिस फोर्स को गलत नहीं दिखाया गया है। उन्होंने कहा, ‘फिल्म में कई बार कहा गया है कि कुछ पुलिसकर्मी थे, जिन्होंने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया। हर सिस्टम में कुछ लोग ऐसा करते हैं, और फिल्म उसी के बारे में बात करती है।’

They Fear Punjab Will Unite Director Honey Trehan Said On The Ban On Sutluj
फिल्म 'सतलुज' में दिलजीज दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

सच्ची घटनाओं पर आधारित है फिल्म
हनी त्रेहान के मुताबिक, ‘सतलुज’ कोई काल्पनिक कहानी नहीं है, बल्कि यह कानूनी दस्तावेजों और कोर्ट के फैसलों पर आधारित है। इसमें CBI स्पेशल कोर्ट, सेशंस कोर्ट, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के मामलों का जिक्र है।

सेंसरशिप पर भी उठाए सवाल
उन्होंने सेंसरशिप पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को यह तय नहीं करना चाहिए कि लोग क्या देखें या क्या लिखें। उनके मुताबिक, यह काम दर्शकों पर छोड़ देना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘सरकार हमें क्यों बताए कि हमें क्या देखना है, क्या करना है या क्या लिखना है? इससे देश मजबूत नहीं बनता।’

They Fear Punjab Will Unite Director Honey Trehan Said On The Ban On Sutluj
सतलुज - फोटो : एक्स
क्या है पूरा मामला?
‘सतलुज’ मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। इसे 3 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज किया गया था, लेकिन दो दिन बाद ही प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। इसके बाद से यह फिल्म अलग-अलग जगहों पर स्क्रीन की जा रही है और इसके मेकर्स अब भी इसे हटाए जाने के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 'दिलजीत दोसांझ ने सच दिखाया है'; फिल्म 'सतलुज' विवाद पर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने की टिप्पणी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed