Zendaya: हॉलीवुड एक्ट्रेस जैंडाया पर चढ़ा भारतीय रंग, 'मुन्नी बदनाम' पर जमकर मटकाई कमर
हॉलीवुड एक्ट्रेस जैंडाया ने हाल ही में 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' के इवेंट में शामिल हुई थीं। अभिनेत्री के फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे और अब इसी बीच मुन्नी बदनाम गाने पर उनका एक वीडियो सामने आया है।
विस्तार
हॉलीवुड एक्ट्रेस जैंडाया ने हाल ही में 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' के इवेंट में शामिल हुई थीं। अभिनेत्री के फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे और अब इसी बीच मुन्नी बदनाम गाने पर उनका एक वीडियो सामने आया है। बता दें की पिछले महीने 31 मार्च अंबानी परिवार के लिए बेहद खास रहा है। हाल ही में हुए नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर ने पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी।
सोशल मीडिया जैंडाया का वीडियो हुआ वायरल
इस कल्चरल प्रोग्राम में देश-विदेश के कलाकारों, धर्म गुरुओं, स्पोर्ट्स और बिजनेस जगत से जुड़ी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाया। तो वहीं, इस इवेंट में हॉलीवुड एक्ट्रेस जैंडाया के लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा। जी हां, हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड की फिल्म स्पाइडर मैन में पीटर पार्कर की गर्लफ्रेंड का रोल निभाकर सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस जैंडाया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देसी सॉन्ग में विदेशी एक्ट्रेस के डांस को देखकर फैंस को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।
मुन्नी बदनाम थिरकी जैंडाया
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैकग्राउंड में सलमान खान स्टारर फिल्म ‘दबंग‘ का गाना ‘मुन्नी बदनाम‘ बज रहा है। वहीं, जैंडाया इस पर कमर लचकाती हुए चलती नजर आ रही हैं। जैंडाया के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
बड़ी-बड़ी हस्तियों ने की शिरकत
NMACC कल्चरल सेंटर इवेंट में भारत रत्न सचिन तेंदुलकर सहित ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, लॉन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा, एथलीट दीपा मलिक, सुपरस्टार रजनीकांत, आमिर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, वरुण धवन, सोनम कपूर, अनुपम खेर, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, सुनील शेट्टी, शाहिद कपूर, विद्या बालन, आलिया भट्ट, दीया मिर्जा, श्रद्धा कपूर, श्रेया घोषाल, राजू हिरानी, तुषार कपूर जैसे कई बॉलीवुड सितारे मौजूद रहे। हॉलीवुड की बात करें तो इस इवेंट में एमा चेम्बर्लेन, जीजी हदीद जैसी सितारों भी शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: फिर 'बादशाह' बने शाहरुख खान, TIME 100 रीडर पोल में दिग्गजों को पछाड़ बने नंबर वन
