फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Trailer Launch of Maa Kajol Ajay Devgn Shared Views On Eight Hours Work Shift Demand By Deepika Padukone

Maa Trailer Launch: मां बनने के बाद एक्ट्रेस के वर्क आवर्स पर बोले अजय और काजोल, कहा- ‘लोग इसे समझ रहे हैं’

Thu, 29 May 2025 04:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 29 May 2025 04:49 PM IST
सार

हाल ही में काजोल की फिल्म ‘मां’ का ट्रेलर लॉन्च मुंबई में हुआ। इस फिल्म को अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है। ट्रेलर लॉन्च पर एक सवाल किया गया कि जो एक्ट्रेसेस नई-नई मां बनी हैं वो आठ घंटे की शूटिंग शिफ्ट की डिमांड कर रही हैं, इस पर काजोल और अजय क्या सोचते हैं? इस सवाल के जवाब में दोनों एक्टर्स ने क्या कहा जानिए? 

विज्ञापन
Trailer Launch of Maa Kajol Ajay Devgn Shared Views On Eight Hours Work Shift Demand By Deepika Padukone
फिल्म 'मां' के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन और काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

काजोल की फिल्म ‘मां’ जल्द ही रिलीज होने वाली है, इसमें वह एक मां के किरदार में नजर आएंगी, जो अपनी बेटी को शैतानी ताकतों से बचाएगी। गुरुवार को इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर काजोल, आर.माधवन और फिल्म के प्रोड्यूसर अजय देवगन पहुंचे। इस इवेंट में काजोल और अजय से हालिया चर्चा में बना हुआ एक सवाल किया गया। पूछा गया कि जो एक्ट्रेसेस मां बनी हैं, वो आठ घंटे ही एक दिन में किसी फिल्म की शूटिंग करना चाहती हैं। इस पर अजय और काजोल क्या सोचते हैं? 

विज्ञापन


काजोल-अजय ने साझा की अपनी सोच 
काजोल एक नई मां और पेशे से किसी एक्ट्रेस के आठ घंटे काम करने की मांग को सही मानती हैं। वह कहती हैं, ‘मुझे यह बात अच्छी लगी कि आप कम समय तक काम कर सकती हैं।’
विज्ञापन

काजोल की बात को आगे बढ़ाते हुए अजय भी कहते हैं, ‘बहुत से लोग हैं जो इस बात को समझ रहे हैं। मैं तो कहूंगा कि ज्यादातर सिनेमा से जुड़े लोगों को इस बात से कोई दिक्कत नहीं है। अगर कोई एक्ट्रेस मां बनी है तो उन्हें आठ घंटे की शिफ्ट में काम करना शुरू कर देना चाहिए। इंडस्ट्री से जुड़े लोग इस बात को जरूर समझेंगे।’  
विज्ञापन
विज्ञापन

Maa Trailer Launch: ‘शैतान’ की दुनिया में हुई ‘मां’ की एंट्री, काजोल की पहली हॉरर फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज


कहां से उठा ये सवाल 
जो एक्ट्रेस मां बन चुकी हैं या बनेंगी उनके लिए इस पहल की शुरुआत हाल ही में दीपिका पादुकोण ने की। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में काम करने के लिए 6 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी। इसके बाद ही दीपिका की जगह पर तृप्ति डिमरी को फिल्म में लिया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर विवाद भी खड़ा हो गया। इस विवाद में संदीप रेड्डी वांगा से लेकर दीपिका पादुकोण तक ने बिना किसी का नाम लिए अपना-अपना पक्ष रखा है।  

इस दिन रिलीज होगी काजोल की फिल्म
काजोल की फिल्म 'मां' में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और बांग्ला भाषा में भी यह फिल्म रिलीज होगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed