फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Trailer Of Series The Roshans Celebrates Power of Hrithik Roshan Rakesh Roshan Dreams And Family Strength

The Roshans Trailer: ‘द रोशन्स’ के ट्रेलर में नजर आया सिनेमा का जादू, दिखे परिवार के सपने और ताकत

Thu, 09 Jan 2025 05:02 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 09 Jan 2025 05:02 PM IST
सार

अपकमिंग डॉक्यू सीरीज ‘द रोशन्स’ में बॉलीवुड के नामी फिल्मी परिवारों में से एक रोशन परिवार की विरासत को दिखाया जाएगा। इस परिवार ने हिंदी सिनेमा में बहुत बड़ा योगदान दिया है। 

विज्ञापन
Trailer Of Series The Roshans Celebrates Power of Hrithik Roshan Rakesh Roshan Dreams And Family Strength
डॉक्यू-सीरीज रोशंस के एक सीन में ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शशि रंजन को-प्रोड्यूस-डायरेक्टेड, राकेश रोशन प्रोड्यूस डॉक्यू सीरीज ‘द रोशन्स’ का 17 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा। इसमें रोशन परिवार के जीवन के उतार-चढ़ावों और सफलता को दिखाया जाएगा। रोशन परिवार के सबसे चर्चित सितारे ऋतिक रोशन हैं। हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरुआत ऋतिक रोशन से होती है, वह अपने परिवार की कहानी सुनाते हुए नजर आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


 

एक ही परिवार में हैं कई सितारे 
डॉक्यू सीरीज ‘द रोशन्स’ ट्रेलर की शुरुआत रोशन लाल नागरथ के बनाए बेहतरीन क्लासिक्स गीतों से होती है। ऋतिक रोशन उनके पोते हैं। ऋतिक सीरीज में अपने दादा जी गीत सुनते हुए, उनको याद करते हैं। ऋतिक रोशन के पिता भी हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता रहे, साथ ही उन्होंने प्रोड्यूसर, डायरेक्टर के तौर पर भी कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। वहीं राजेश रोशन, जो कि ऋतिक के चाचा हैं, वे भी हिंदी सिनेमा में एक उम्दा म्यूजिक डायरेक्टर हैं। इस तरह से रोशन लाल नागरथ के परिवार में एक नहीं, कई सितारे मौजूद हैं। पूरे परिवार की जर्नी कैसी रही, इसी को सीरीज 'रोशंस' में समेटा गया है। 

कई कलाकारों ने साझा किए अपने मन के भाव 
रोशन परिवार के बारे में इस सीरीज में कई बॉलीवुड कलाकार अपने मन के भाव साझा करते हुए नजर आए। जैसे डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, राकेश रोशन द्वारा बनाए सदाबहार गीतों के लिए उनको सराहते हैं। वहीं शाहरुख खान बताते हैं कि राकेश रोशन और राजेश रोशन बिल्कुल ‘करण अर्जुन’ जैसे हैं, उनके बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। सिंगर आशा भोंसले जी भी कहती हैं कि इस घर में एक नहीं कई सितारे हुए हैं, यह अपने आप में बड़ी बात है।

Trailer Of Series The Roshans Celebrates Power of Hrithik Roshan Rakesh Roshan Dreams And Family Strength
फिल्म 'कहो ना प्यार है' के गाने में ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऋतिक रोशन की एक्टिंग जर्नी का जिक्र 
सीरीज ‘द राेशन्स’ में ऋतिक रोशन की एक्टिंग जर्नी पर भी रोशनी डाली गई है। कैसे वह डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' से ही रातों-रात सुपरस्टार बन गए। फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के अलावा ऋतिक ने ‘धूम 2’, ‘कृष’, ‘सुपर 30’, ‘वॉर’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ जैसी अलग किस्म की फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed