फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Triptii Dimri Afshan role in O' Romeo isn’t just a character She is fire and fragility

ओ' रोमियो में अपने किरदार को लेकर तृप्ति डिमरी की राय, स्टारकास्ट के लिए लिखी खास बात; लिखा- 'आग और कोमलता...'

Fri, 13 Feb 2026 08:41 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 13 Feb 2026 08:41 PM IST
सार

Triptii Dimri Afshan Role In O' Romeo: अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने 'ओ रोमियो' में अफ्शा का किरदार निभाने के अनुभव को सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। इसके साथ ही तृप्ति ने निर्देशक विशाल भारद्वाज और बाकी सह-कलाकारों के लिए खास नोट लिखा है।

विज्ञापन
Triptii Dimri Afshan role in O' Romeo isn’t just a character She is fire and fragility
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

तृप्ति डिमरी ने अपनी नई फिल्म 'ओ रोमियो' के बारे में सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। यह फिल्म आज 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसमें मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर हैं और निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। इस फिल्म में अपने किरदार और बाकी सह-कलाकारों के लिए खास बात लिखी है।

विज्ञापन

अपने रोल के बारे में तृप्ति की राय
तृप्ति डिमरी ने फिल्म में अफ्शा नाम का किरदार निभाया है। उन्होंने लिखा कि अफ्शा सिर्फ एक किरदार नहीं है, बल्कि आग और कोमलता दोनों का मिश्रण है। वह बहुत गहराई से महसूस करती है, बिना डर के प्यार करती है और पूरी ताकत से लड़ती है। इस रोल ने तृप्ति को बहुत चुनौती दी। इस रोल ने उन्हें ईमानदारी से काम करना और उनके कम्फर्ट जोन से बाहर निकाला। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Triptii Dimri (@tripti_dimri)


विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा रहा विशाल भारद्वाज के साथ काम करने का अनुभव?
निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ काम करने का अनुभव बताते हुए तृप्ति ने लिखा कि पूरी फिल्म जुनून, दिल और विश्वास से बनी है। विशाल सर से उन्होंने किरदार में पूरी तरह डूब जाना और अफ्शा की सच्चाई को जीना सीखा।

विज्ञापन

शाहिद, विक्रांत और अविनाश के बारे में लिखी यह बात
शाहिद कपूर के बारे में तृप्ति ने लिखा कि वे बहुत मेहनती और सहयोगी हैं। उनके साथ स्क्रीन शेयर करना बहुत मजेदार रहा। अविनाश तिवारी के साथ यह उनका दूसरा काम है (पहले 'लैला मजनू' में साथ काम किया था)। अब प्यार की कहानी से लेकर दुश्मन जैसे रोल तक, यह सफर बहुत खूबसूरत रहा। विक्रांत मैसी की तारीफ करते हुए लिखा कि उनकी ईमानदारी और अभिनय हर सीन को बेहतर बना देती है। उनके साथ काम करना कमाल का अनुभव रहा।

'ओ रोमियो' के कलाकारों के बारे में दी अपनी राय
इसके अलावा तृप्ति ने लिखा कि फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी जैसे कलाकारों के साथ काम करना भी बहुत खास रहा। तृप्ति ने पूरी टीम और क्रू को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि फिल्म बनाने में पूरी टीम मिलकर काम करती है और वे अपनी पूरी कास्ट-क्रू पर गर्व करती हैं। उन्होंने लोगों से फिल्म देखने और उनके रोल को दिल में जगह देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने शेयर किया शानदार फोटोशूट, महाशिवरात्रि के दिन करेंगी कोई खुलासा? लिखा- 'सजना सजनी...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed