फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo: अब इस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, '14 साल की थी जब डायरेक्टर ने रख दिया था मेरी टांग पर हाथ'

Thu, 18 Oct 2018 06:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Oct 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
tv and bollywood actress shama sikander says director put his hand on my thigh
shama sikander

देशभर में मी टू कैंपेन ने जोर पकड़ लिया है। एक बाद एक एक्ट्रेस अपनी आपबीती Metoo अकाउंट पर शेयर कर रही हैं। ऐसे में इस लिस्ट में एक और टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शमा सिकंदर का नाम जुड़ गया है। लोकप्रिय टीवी सीरियल 'यह है मेरी लाइफ' से पहचान बनाने वाली शमा ने बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में अपने करियर की शुरुआती समस्याओं के बारे में खुलासा किया..

tv and bollywood actress shama sikander says director put his hand on my thigh
Shama Sikander

शमा ने बताया 'मैं 14 साल की थी जब एक डायरेक्टर ने मेरी टांग पर हाथ रख दिया था, मैंने तुरंत ऐसा करने से मना किया तो उसने मुझसे कहा कि यहां कोई नहीं छोड़ेगा तुम्हे चाहे डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर ही क्यों ना हो और तुम इसके बिना तरक्की भी नहीं कर सकते।' शमा ने बताया कि इस घटना के बाद से वह बहुत सहम और डर गई थी। 

tv and bollywood actress shama sikander says director put his hand on my thigh
Shama Sikander

इंटरव्यू में जब शमा से आलोक नाथ पर यौन शोषण के आरोपों के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने बताया 'यह मेरे लिए बहुत चौंकाने वाली बात है, हालांकि मैंने कभी आलोक के साथ काम नहीं किया लेकिन फिल्मी परदे पर एक्ट्रेसेज और एक्टर्स का असली चरित्र नहीं होता।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
tv and bollywood actress shama sikander says director put his hand on my thigh
Shama Sikander

37 वर्षीय एक्ट्रेस ने कहा कि इंडस्ट्री की हकीकत यही है कि ये लोग आम-सहमति का असल मतलब कुछ और ही समझते हैं। आखिर में उन्होंने उन सभी एक्ट्रेसेज की तारीफ की जिन्होंने मीटू के तहत अलग-अलग बॉलीवुड स्टार्स पर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
tv and bollywood actress shama sikander says director put his hand on my thigh
tanushree and Nana

बता दें कि फिल्म आशिक बनाया आपने की लीड एक्ट्रेस रहीं तनुश्री दत्ता ने जब से नाना पाटेकर पर मीटू के तहत यौन शोषण के आरोप लगाए हैं जब से कई बॉलीवुड स्टार्स नप चुके हैं। यहां तक बॉलीवुड में संस्कारी बाबूजी के नाम से मशहूर एक्टर आलोक नाथ भी इसका शिकार हुए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed