Akshay Kumar: ‘मुझे प्यार करते हो या…’, भरी महफिल में ट्विंकल ने अक्षय से पूछा सवाल; जवाब सुनकर हुईं हैरान
अक्षय कुमार ने मंगलवार को अपना जन्मदिन बड़े ही खास अंदाज में मनाया। एक खास जगह पर वह ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे। इस मौके पर पत्नी ट्विंकल ने अक्षय कुमार से सवाल किया कि तुम किसे ज्यादा प्यार करते हो? अक्षय से इस सवाल का जबाव सुनकर ट्विंकल खन्ना हैरान हो गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार ने जन्मदिन के मौके पर एक फैन मीट रखा था। इस मौके पर अक्षय कुमार ने फैंस से मुलाकात की, उनके सवालों के जवाब दिए। इसी मौके पर अक्षय कुमार ने स्टेज पर पत्नी ट्विंकल खन्ना को बुलाया। इस मौके पर ही ट्विंकल ने सवाल किया, ‘अक्षय तुम ज्यादा प्यार करते हो या फैंस को?’ इस पर अक्षय कुमार ने बड़ा सोच-समझकर जवाब दिया।
अक्षय ने दिया मजेदार जवाब
अक्षय कुमार ने ट्विंकल के सवाल के जवाब में कहा- ‘फैंस फैंस।’ इस पर फैंस ने खूब जोश मचाया। यह जवाब सुनकर ट्विंकल ने अक्षय कुमार को प्यार भरी चपत लगा दी। पत्नी की मार खाकर भी अक्षय कुमार मुस्कुराते दिखे। फैन मीट में अक्षय कुमार ने अपने फैंस को काफी एंटरटेन भी किया।
twinkle khanna : do you love me more or your fans
akshay kumar : fans😂♥️#AkshayKumar pic.twitter.com/rNkGYHz9MJविज्ञापन विज्ञापन— 𝙎𝙬𝙚𝙩𝙖- hbd khiladi 🎂 (@Swetaakkian) September 9, 2025
अक्षय कुमार ने पैपराजी को भी दिए थे रिटर्न गिफ्ट
अपने जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने पैपराजी और मीडिया को रिटर्न गिफ्ट भी दिया। वह पैपराजी संग मस्ती और मजाक करते भी दिखे। साथ ही एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अक्षय कुमार ने हर उस शख्स का शुक्रिया अदा किया, जिसने उन पर भरोसा किया।
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में
अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला भी दिखाई देंगे। इसके अक्षय कुमार फिल्म ‘भूत बंगला’ और ‘हेरा फेरी 3’ भी कर रहे हैं। 'हेरा फेरी 3' में उनके साथ परेश रावल, सुनील शेट्टी नजर आएंगे, इस फ्रैंचाइजी की फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। कुछ महीनों पहले उनकी एक कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ भी रिलीज हुई।