{"_id":"655b1dc669fb81763e059947","slug":"twinkle-khanna-reacted-to-deepika-padukone-marriage-revelation-actress-said-this-method-absolutely-right-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Twinkle Khanna: दीपिका के शादी वाले खुलासे पर ट्विंकल खन्ना ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- यह तरीका बिल्कुल सही","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Twinkle Khanna: दीपिका के शादी वाले खुलासे पर ट्विंकल खन्ना ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- यह तरीका बिल्कुल सही
Mon, 20 Nov 2023 02:20 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Mon, 20 Nov 2023 02:20 PM IST
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विंकल खन्ना भले ही इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन अभिनेत्री किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। ट्विंकल खन्ना अब मशहूर लेखिका हैं और उनकी किताबें भी लोगों द्वारा काफी पढ़ी जाती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस संग अपनी निजी जिंदगी के किस्से साझा करती रहती हैं। वहीं, अब ट्विंकल खन्ना दीपिका पादुकोण के शादी पर किए खुलासे को लेकर बचाव में उतरी हैं।
दीपिका के समर्थन में आईं ट्विंकल खन्ना
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान ट्विंकल खन्ना ने दीपिका पादुकोण के 'कॉफी विद करण' शो में शादी को लेकर किए खुलासों पर अपनी राय व्यक्त की हैं। अभिनेत्री ने कहा कि 'दीपिका पादुकोण चाचाओं, चाचियों और भारत के बहुत सारे गैर-योग्य कुंवारे लोगों को नाराज करने में कामयाब रहीं। दीपिका का यह एक सोच-समझकर सही व्यक्ति को चुनने का तरीका कई महिलाओं को बेकार व्यक्ति से शादी करने से बचा सकता है'।
यह भी पढ़ें: Bobby Deol: ‘एनिमल’ की रिलीज से पहले बॉबी देओल को बड़ा झटका, नेटफ्लिक्स ने इसलिए रोक दी नई फिल्म की रिलीज
विज्ञापन
दीपिका को लेकर कही यह बात
अभिनेत्री ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब विधायक गलत बातें बोलना बंद कर देंगे और समलैंगिक विवाहों को वैध बना देंगे, मुझे लगता है कि दीपिका पादुकोण का सोच-समझकर विकल्प चुनने का विचार महिलाओं को दिखावटी लोगों से शादी करने से बचा सकता है।'
दीपिका ने करण के शो में कही यह बात
करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में दीपिका पादुकोण ने खुलासा किया था कि शादी से पहले वे रणवीर सिंह के साथ एक खुले रिश्ते में थीं। इस बात को लेकर दीपिका को बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। हालांकि, दीपिका ने अभी तक ट्रोलिंग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। करण जौहर के चैट शो की बात करें तो इसके चार एपिसोड ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुके हैं और अब इसके आगामी एपिसोड्स में करण जौहर के काउच पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन बैठे हुए दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार के बाद शाहरुख खान ने लिखा नोट, टीम इंडिया के लिए कही यह बात