फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Uri The Surgical Strike Fame Actress Riva Arora Alleges Harassment By Delivery Man She Files Police Complaint

‘उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक’ की एक्ट्रेस के साथ डिलीवरी बॉय ने की बदतमीजी; अभिनेत्री ने पुलिस से की शिकायत

Fri, 08 May 2026 04:22 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 08 May 2026 04:22 PM IST
सार

Riva Arora: अभिनेत्री रीवा आरोरा ने एक डिलीवरी बॉय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला, जिसको लेकर एक्ट्रेस ने पुलिस में दर्ज की शिकायत…

विज्ञापन
Uri The Surgical Strike Fame Actress Riva Arora Alleges Harassment By Delivery Man She Files Police Complaint
रीवा आरोरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘गुंजन सक्सेना’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री रीवा आरोरा ने एक डिलीवरी बॉय पर उनके साथ अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, घटना 13-14 दिन पुरानी है। एक्ट्रेस ने डिलीवरी बॉय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लगभग दस दिन बाद इस घटना के बारे में जानकारी दी है।

विज्ञापन

डिलीवरी बॉय ने किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए रीवा आरोरा ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना 26 अप्रैल को मुंबई स्थित उनके घर पर एक नियमित किराने की डिलीवरी के दौरान हुई है। जहां एक डिलीवरी बॉय से लगभग 30 से 40 मिनट तक झड़प हुई, जिसके बाद उनके परिवार ने मुंबई पुलिस को बुलाया।

विज्ञापन


अभिनेत्री ने कहा कि यह घटना परेशान करने वाली थी। रीवा ने डिलीवरी बॉय पर आरोप लगाते हुए बताया कि डिलीवरी एजेंट दोपहर लगभग 3:30 बजे ऑर्डर लेकर आया और शुरू से ही उसका व्यवहार गलत था। बार-बार मना करने के बावजूद वह अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मैंने जवाब दिया, तो स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। मेरी मां (निशा अरोरा) ने शांति से मामले को सुलझाने और स्थिति को शांत करने के लिए हस्तक्षेप किया। लेकिन मामला सुलझने के बजाय डिलीवरी एजेंट का व्यवहार अपमानजनक बना रहा। यही नहीं टकराव दरवाजे पर ही खत्म नहीं हुआ और डिलीवरी बॉय के इमारत से निकलते समय भी जारी रहा।

Uri The Surgical Strike Fame Actress Riva Arora Alleges Harassment By Delivery Man She Files Police Complaint
रीवा आरोरा - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने पुलिस में की शिकायत
अभिनेत्री ने आगे आरोप लगाया कि स्थिति तब और बिगड़ गई जब मेरी बहन का उससे लिफ्ट में सामना हुआ। रीवा ने कहा कि जब मेरी बहन का उससे लिफ्ट में सामना हुआ, जब वह जा रहा था, तो बार-बार मना करने के बावजूद उसने अभद्र भाषा का प्रयोग जारी रखा।

उस समय हमें लगा कि उसका व्यवहार हद से ज्यादा बढ़ गया है और इस पर गंभीरता से कार्रवाई करने की जरूरत है। बिना किसी उकसावे के उसने हमसे बदतमीजी और गंदी व भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया। वह बार-बार इसी तरह बोलता रहा।

जब कहासुनी के बाद उसने परिसर से निकलने की कोशिश की, तो हम उसके पीछे नीचे गए और उसे भागने से रोकने में कामयाब रहे। डिलीवरी बॉय ने लगभग 30 से 40 मिनट तक हमारे परिवार का मौखिक रूप से उत्पीड़न किया। हमने तुरंत मुंबई पुलिस को बुलाया। डिलीवरी बॉय के अलावा एक्ट्रेस क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed