{"_id":"5ab38a4c4f1c1b71778b6d51","slug":"urmila-is-a-massive-star-she-is-not-an-item-girl-says-director-abhinay-deo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेवफा ब्यूटी के बारे में डायरेक्टर ने कही बड़ी बात, बोले- उर्मिला आइटम डांसर नहीं बल्कि...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेवफा ब्यूटी के बारे में डायरेक्टर ने कही बड़ी बात, बोले- उर्मिला आइटम डांसर नहीं बल्कि...
Fri, 23 Mar 2018 09:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की 'खूबसूरत' गर्ल ने जब 'छम्मा-छम्मा' कर अपनी कमर लचकाई थी तो पूरा बॉलीवुड उनकी 'दीवानगी' की 'आग' में जलने लगा था। अब लगभग 10 सालों की 'जुदाई' के बाद 'नैना' ने एक बार फिर अपनी 'दिल्लगी' से फैंस को 'मस्त' कर दिया। मौका था इरफान खान स्टारर फिल्म 'ब्लैकमेल' के एक आइटम सॉन्ग का। जिसमें 'बेवफा ब्यूटी' बनकर उर्मिला मातोंडकर ने न सिर्फ अपनी दिलकश अदाएं दिखाई बल्कि डांस फ्लोर पर भी 'आग' लगा दी। अब इस पर डायरेक्टर का बड़ा बयान आया है।
2 of 5
गुरुवार को गाना रीलिज होते ही सोशल मीडिया समेत बॉलीवुड जगत में उर्मिला की जमकर तारीफ की गई। पर्पल साड़ी में उर्मिला बेहद हसीन नजर आ रही है। डांस भी बेजोड़ किया है। जैसे ही फिल्म में उर्मिला के एक डांस की बात मीडिया में आई थी तभी से उन्हें आइटम डांसर या गाने को आइटम सॉन्ग कहा जा रहा था। अब खुद डायरेक्टर अभिनय देव ने सामने आकर अपनी बात रखी है।
3 of 5
फिल्म के डायरेक्टर अभिनय देव ने कहा, 'शुरू में फिल्म में इस गाने को नहीं रखा गया था लेकिन बाद में फिल्म की कहानी को नरेट करते हुए एक गाने को शामिल करने का फैसला किया गया। हम एक कलाकार चाहते थे, जो फिल्म की कहानी के बारे में डांसिग सॉन्ग से बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिनय देव ने कहा, 'पहली बात, उर्मिला एक बड़ी स्टार है, वह आइटम गर्ल नहीं है। हम एक ऐसी एक्ट्रेसे को चाहते थे जो कुछ समय से पर्दे से दूर हो। हमारे सामने जो भी नाम आए उनमें से सबसे बेहतरीन और श्रेष्ठ नाम हमें उर्मिला का लगा। वह इसके लिए पूरी तरह फिट हैं, खूबसूरत हैं और एक अविश्वसनीय डांसर है।
विज्ञापन
5 of 5
बता दें इरफान खान की आने वाली फिल्म 'ब्लैकमेल' के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही उर्मिला के डांस का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अमित त्रिवेदी द्वारा कंपोज इस गाने को पावनी पांडे ने गाया है। पावनी पहले ही 'लैला मैं लैला' गाकर लोगों का दिल जीत चुकी हैं। इस सॉन्ग को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। फिल्म 6 अप्रैल को रीलिज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।