फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vadh 2 Box Office Collection Day 1: Sanjay Mishra Neena Gupta Yogita Bihani Movie Earning On Opening Day

Vadh 2 Box Office: 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' के सामने कैसी हुई 'वध 2' की शुरुआत? जानिए पहले दिन का कलेक्शन

Fri, 06 Feb 2026 08:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 06 Feb 2026 08:30 PM IST
सार

Vadh 2 Box Office Collection: थिएटर्स में 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' लगी हुई हैं। इस बीच आज शुक्रवार को 'वध 2' ने भी दस्तक दी है। जानिए ओपनिंग डे पर इसने कितना कलेक्शन जुटाया है?

विज्ञापन
Vadh 2 Box Office Collection Day 1: Sanjay Mishra Neena Gupta Yogita Bihani Movie Earning On Opening Day
'वध 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2022 में फिल्म 'वध' आई थी। अब इसका सीक्वल 'वध 2' आया है। यह फिल्म आज 06 फरवरी को सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। नीना गुप्ता और संजय मिश्रा लीड रोल में हैं। यह फिल्म ऐसे वक्त रिलीज हुई है, जब 'बॉर्डर 2' अच्छा प्रदर्शन कर रही है। साथ में 'मर्दानी 3' भी तारीफ बटोर रही है। इन दो फिल्मों के बीच 'वध 2' ने कैसी शुरुआत की है? जानिए

विज्ञापन

Vadh 2 Box Office Collection Day 1: Sanjay Mishra Neena Gupta Yogita Bihani Movie Earning On Opening Day
'वध 2' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

पहले दिन 'वध 2' ने कितने कमाए?    
फिल्म 'वध 2' का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है। इसमें नीना गुप्ता और संजय मिश्रा के अलावा योगिता बिहानी, कुमुद मिश्रा, अक्षय डोगरा और शिल्पा शुक्ला जैसे सितारे हैं। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 31 लाख रुपये का कारोबार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vadh 2 Box Office Collection Day 1: Sanjay Mishra Neena Gupta Yogita Bihani Movie Earning On Opening Day
फिल्म 'वध 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

लागत के अनुसार कितना है कलेक्शन?
फिल्म 'वध 2' कम बजट की फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। शुरुआती आंकड़ों में फिल्म की पहले दिन की कमाई अभी दस फीसदी से भी कम है। अगर पहले दिन कोई फिल्म बजट का दस फीसदी कमाती है तो उसे औसत प्रदर्शन माना जाता है। 20 फीसदी कमाई अच्छा प्रदर्शन। इससे अधिक कमाई सुपरहिट होने का संकेत माना जाता है। हिट होने के लिए फिल्म को कम से कम एक करोड़ रुपये की ओपनिंग लेनी होगी।

विज्ञापन

Vadh 2 Box Office Collection Day 1: Sanjay Mishra Neena Gupta Yogita Bihani Movie Earning On Opening Day
वध 2 - फोटो : इंस्टाग्राम-@imsanjaimishra

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म से मुकाबला
फिल्म 'वध 2' का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला कॉमेडी फिल्म 'भाबीजी घर पर हैं- फन ऑन द रन' से हुआ है। लोकप्रिय धारावाहिक 'भाबी जी घर पर हैं' की तर्ज पर बनी यह मूवी भी 06 फरवरी को थिएटर्स में सजी है। इसमें अधिकांश स्टारकास्ट सीरियल वाली ही नजर आई है। दोनों फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो 'वध 2' बेहतर स्थिति में है। 'भाबी जी घर पर हैं' ने पहले दिन 19 लाख रुपये कमाए हैं।

Vadh 2 Box Office Collection Day 1: Sanjay Mishra Neena Gupta Yogita Bihani Movie Earning On Opening Day
'वध' मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

फिल्म 'वध 2' का कलेक्शन
इस फिल्म की शुरुआत साल 1994 से होती है, जहां मंजू देवी (नीना गुप्ता) को डबल मर्डर के इल्जाम में 28 साल की सजा सुनाई जाती है। 28 साल से मंजू जिस जेल में बंद हैं उसी जेल का गार्ड शंभुनाथ मिश्रा (संजय मिश्रा) उससे प्यार करता है। शंभु जेल की सब्जियां चुराकर बाहर बेचता है और मंजू को जो भी मदद चाहिए होती है वो उसे उपलब्ध कराता है। दूसरी तरफ जेल के एक बिगड़ैल कैदी केशव (अक्षय डोगरा) की, 23 वर्षीय महिला कैदी नैना (योगिता बिहानी) पर नजरें खराब हो जाती हैं। एक रात कुछ ऐसा होता है कि केशव जेल से गायब हो जाता है। जांच बैठती है। आगे की पूरी कहानी केशव को ढूंढने और उसके साथ क्या हुआ? इस बारे बात करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed