सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Valentine Special 15 Highest Grossing Bollywood Romantic Films

इश्क की ब्लॉकबस्टर दास्तान: दशक दर दशक बॉलीवुड की 15 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 14 Feb 2026 08:43 AM IST
विज्ञापन
सार

Valentine Special: वेलेंटाइन डे यानी प्यार का दिन, और जब बात प्यार की हो, तो बॉलीवुड का जिक्र अपने आप हो जाता है। आइए आपको बताते हैं ऐसी 15 रोमांटिक मूवीज, जिन्होंने न सिर्फ बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि लोगों के दिलों में भी राज किया। 

Valentine Special 15 Highest Grossing Bollywood Romantic Films
valentine special - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पिछले करीब पांच दशकों में हिंदी सिनेमा ने ऐसी कई रोमांटिक फिल्में दी हैं, जिन्होंने सिर्फ दर्शकों का दिल ही नहीं जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की। 70 के दशक से लेकर 2025 तक, हर दौर में प्यार की कहानी बदली, लेकिन उसका जादू कभी कम नहीं हुआ। आइए जानते हैं उन 15 फिल्मों के बारे में, जिन्होंने बीते वर्षों में रोमांस और कमाई - दोनों में रिकॉर्ड बनाए।

Trending Videos

Valentine Special 15 Highest Grossing Bollywood Romantic Films
बॉबी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

1970–1980: मासूम प्यार और मधुर म्यूजिक का दौर

बॉबी (1973)
‘बॉबी’ फिल्म ने हिंदी सिनेमा में टीनएज लव स्टोरी का नया ट्रेंड शुरू किया। इस फिल्म का निर्देशन राज कपूर ने किया। ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की जोड़ी दर्शकों को इतनी पसंद आई कि फिल्म ने भारत में लगभग 11–12 करोड़ की कमाई की, जो उस समय बहुत बड़ी रकम मानी जाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Valentine Special 15 Highest Grossing Bollywood Romantic Films
कभी कभी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

कभी कभी (1976)
इसके बाद ‘कभी कभी’ मूवी ने प्यार को शायरी और म्यूजिक के साथ बड़े ही सुकून भरे अंदाज में पेश किया। इस फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया, जिसमें अमिताभ बच्चन और राखी लीड रोल में नजर आए। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, इसका लाइफटाइम कलेक्शन 2 करोड़ रहा।

Valentine Special 15 Highest Grossing Bollywood Romantic Films
सरगम फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

सरगम (1979) 
दशक के आखिर में ‘सरगम’ फिल्म आई, जिसने रोमांटिक म्यूजिकल के तौर पर दर्शकों का खूब दिल जीता और लगभग 4–5 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म का निर्देशन के. विश्वनाथ ने किया था, जिसमें ऋषि कपूर और जयाप्रदा लीड रोल में थे। 

Valentine Special 15 Highest Grossing Bollywood Romantic Films
कयामत से कयामत तक फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

1980–1990: यंग रोमांस की शुरुआत 

कयामत से कयामत तक (1988) 
80 के दशक के रोमांस ने फिर जोर पकड़ा। मनसूर खान द्वारा निर्देशित ‘कयामत से कयामत तक’ ने आमिर खान और जूही चावला को रातों-रात स्टार बना दिया। फिल्म ने कुल लगभग 9-10 करोड़ कमाए और यंग लव स्टोरी का नया दौर शुरू किया। 

Valentine Special 15 Highest Grossing Bollywood Romantic Films
मैंने प्यार किया फिल्म - फोटो : एक्स

मैंने प्यार किया (1989)
इसके बाद आई ‘मैंने प्यार किया’ ने सलमान खान और भाग्यश्री की मासूम केमिस्ट्री से इतिहास रच दिया। सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित यह फिल्म करीब 14 करोड़ की लाइफटाइम कमाई के साथ यह उस समय की सबसे बड़ी रोमांटिक ब्लॉकबस्टर बन गई। इस फिल्म के गाने और डायलोग आज भी फेमस हैं। 

Valentine Special 15 Highest Grossing Bollywood Romantic Films
चांदनी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

चांदनी (1989)
उसी साल चांदनी ने श्रीदेवी और ऋषि कपूर की जोड़ी के साथ प्यार और म्यूजिक का खूबसूरत संगम दिखाया। फिल्म का निर्देशन और निर्माण यश चोपड़ा ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 6.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके गाने भी काफी पॉपुलर हुए। 

Valentine Special 15 Highest Grossing Bollywood Romantic Films
हम आपके हैं कौन फिल्म - फोटो : एक्स

1990–2000: रोमांस का गोल्डन पीरियड

हम आपके हैं कौन (1994) 

90 का दशक पूरी तरह लव स्टोरीज के नाम रहा। ‘हम आपके हैं कौन’ ने पारिवारिक प्रेम कहानी के जरिए लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। इसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था और निर्माण राजश्री प्रोडक्शन में हुआ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 128 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं भारत में 117 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Valentine Special 15 Highest Grossing Bollywood Romantic Films
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म - फोटो : एक्स

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)
इसके बाद ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी सामने आई। इस जोड़ी ने न सिर्फ बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचाया, बल्कि लोगों के दिलों में बस गई। फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। आईएमडीबी के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये की भारी भरकम कमाई की थी। आज भी यह सबसे यादगार लव स्टोरी मानी जाती है। 

Valentine Special 15 Highest Grossing Bollywood Romantic Films
कुछ कुछ होता है फिल्म - फोटो : एक्स

कुछ कुछ होता है (1998)
करण जौहर द्वारा निर्देशित ‘कुछ कुछ होता है’ ने दोस्ती और प्यार को नए अंदाज में दिखाया। इस फिल्म ने उस जमाने में वर्ल्डवाइड लेवल पर 91 करोड़ का बिजनेस किया, वहीं डोमेस्टिक लेवल पर 46.87 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे। इसके बाद शाहरुख खान को ‘किंग ऑफ रोमांस’ कहा जाने लगा।

Valentine Special 15 Highest Grossing Bollywood Romantic Films
मोहबब्तें फिल्में - फोटो : एक्स

2000–2010: मॉडर्न रिलेशनशिप की कहानियां

मोहब्बतें (2000)

नए सदी में प्यार की कहानियां थोड़ी बदलीं। मोहब्बतें ने परंपरा और मॉडर्न सोच के टकराव के बीच प्यार को दिखाया। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय स्टारर यह फिल्स बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट रही।आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 90 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

Valentine Special 15 Highest Grossing Bollywood Romantic Films
कभी खुशी कभी गम फिल्म - फोटो : एक्स

कभी खुशी कभी गम (2001)
इसके बाद कभी खुशी कभी गम ने फैमिली ड्रामा और रोमांस का शानदार ड्रामा पेश किया और करीब 55 करोड़ की कमाई की। करन जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 55.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 

Valentine Special 15 Highest Grossing Bollywood Romantic Films
रब ने बना दी जोड़ी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

रब ने बना दी जोड़ी (2008) 
इसके बाद दशक के अंत में आई ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की सादगी भरी लव-स्टोरी ने सबको प्यार करना सिखाया। फिल्म का डायरेक्शन आदित्य चोपड़ा ने किया था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 117.61 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं दुनियाभर में फिल्म की टोटल कमाई 151.58 करोड़ रुपये हुई थी।

Valentine Special 15 Highest Grossing Bollywood Romantic Films
ये जवानी है दिवानी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

2010–2020: बड़े बजट और नई सोच का रोमांस

ये जवानी है दीवानी (2013) 

इस दौर में रोमांस और भी बड़ा और भव्य हो गया। रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण की ये जवानी है दीवानी ने कॉलेज, दोस्ती और प्यार से सबके दिलों में अपनी जगह बनाई। फिल्म के निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। मूवी को देखने के बाद आपको अपने कॉलेज के दिन याद आ जाएंगे। फिल्म ने लगभग 188–190 करोड़ कमाए और युवाओं के बीच सुपरहिट रही। 

Valentine Special 15 Highest Grossing Bollywood Romantic Films
आशिकी 2 फिल्म - फोटो : एक्स

आशिकी 2 (2013)
उसी साल मोहित सूरी द्वारा निर्देशित आशिकी 2 ने अपने म्यूजिक और इमोशनल कहानी से बॉक्स-ऑफिस पर तहलका ला दिया। सबके फोन में बस इसी के गाने चलने लगे। इस फिल्म में आदित्य रॉय और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आए। ये रोमांस के साथ हार्टब्रेकिंग स्टोरी का शानदार उदाहरण है। आशिकी 2 ने भारत में 78.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 110 करोड़ रुपये हुआ था।

Valentine Special 15 Highest Grossing Bollywood Romantic Films
पद्मावत फिल्म - फोटो : एक्स

पद्मावत (2018)
वहीं 2018 में आई पद्मावत ने ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में रोमांटिक भावनाओं को दिखाते हुए 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। ये साल की सबसे बड़ी हिट मूवी के तौर पर उभरी। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था, जिसमें शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। 

Valentine Special 15 Highest Grossing Bollywood Romantic Films
सैयारा फिल्म - फोटो : एक्स

2020–2025: ग्लोबल स्तर पर रोमांस

सैयारा (2025)

हाल के वर्षों में भी रोमांस का जादू कायम है। 2020 से 2025 के बीच कई रोमांटिक फिल्में रिलीज हुई, जिन्होंने लोगों को प्यार का असली मतलब बताया। इस बीच 2025 में रिलीज हुई सैयारा ने म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा के रूप में दर्शकों का खूब दिल जीता और लगभग 570 करोड़ (वर्ल्डवाइड) की कमाई के साथ इस दौर की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म बन गई। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था।

इन 15 फिल्मों ने साबित किया कि समय चाहे कोई भी हो, प्यार की कहानियां हमेशा दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाती हैं। 70 के दशक की सादगी से लेकर आज के भव्य और ग्लोबल अंदाज तक, रोमांस का जादू कभी कम नहीं हुआ। इस वेलेंटाइन डे पर अगर आप प्यार का एहसास दोबारा जीना चाहते हैं, तो इन फिल्मों में से कोई भी चुन लीजिए, क्योंकि बॉलीवुड हमें यही सिखाता है कि प्यार कभी पुराना नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed