Valmiki Ramayana: हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ 'वाल्मीकि रामायण' का पोस्टर, राम के साथ नजर आए हनुमान
Valmiki Ramayana First Look Poster: आज हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर 'वाल्मीकि रामायण' का पहला पोस्टर जारी किया गया है। फिल्म के इस भक्तिमय पोस्टर में प्रभु राम के साथ भक्त हनुमान की झलक दिखाई गई है।
विस्तार
26 मार्च को रामनवमी के अवसर पर फिल्म 'वाल्मीकि रामायण' का पहला लुक सामने आया है। आज हनुमान जयंती के मौके पर 'वाल्मीकि रामायण' का पहला फूल पोस्टर जारी किया गया है। जानें कब रिलीज होगी फिल्म 'वाल्मीकि रामायण'?
'वाल्मीकि रामायण' का पोस्टर
आज हनुमान जयंती के अवसर पर 'वाल्मीकि रामायण' का पहला पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें भगवान राम के साथ भक्त हनुमान की झलक साफ नजर आ रही है। राम हनुमान को आशीर्वाद दे रहे हैं और हनुमान भगवान राम के चरणों के सामने हाथ जोड़े बैठे हैं। इसके साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'दासोहम' (दासोऽहं)।
दासोऽहम्
— Komal Nahta (@KomalNahta) April 2, 2026
👣@BhavnaTalwar @resulp @sabucyril @itsanandneel #DrChandraprakashDwivedi #BinodPradhan #AlokSinha @the_ramayan pic.twitter.com/2BH8g3qOOF
क्या है दासोहम का अर्थ
(दासोऽहम्) का अर्थ है 'मैं सेवक/दास हूं' 'दासोहम' (Daasoham) (दास + अहम्), जो हनुमान जी द्वारा प्रभु श्री राम के प्रति समर्पण को दर्शाता है। यह एक संस्कृत वाक्यांश है, जो 'दासोहं कोसलेन्द्रस्य रामस्याक्लिष्टकर्मण' श्लोक से आया है, जिसका अर्थ है कि मैं कौशलराज श्री राम का दास हूं। यह दास्य भक्ति का प्रतीक है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'वाल्मीकि रामायण' का निर्देशन भावना तलवार ने किया है। यह फिल्म 02 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी। साबुल सिरिल के साथ-साथ, सिनेमैटोग्राफर बिनोद प्रधान और साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। लेखक आनंद नीलकंठन और चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है।
यह भी पढ़ें: Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती पर अक्षय ने शेयर किया बजरंग बाण, दिखी जवानों के संघर्ष की झलक