फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun dhawan and janhvi kapoor star film bawaal released on 7 april 2023

Bawaal: जान्हवी कपूर के साथ ‘बवाल’ मचाएंगे वरुण धवन, नई फिल्म की रिलीज डेट का किया एलान

Wed, 30 Mar 2022 04:08 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 30 Mar 2022 04:08 PM IST
सार

अभिनेता वरुण धवन ने अपनी अपकमिंग  फिल्म 'बवाल' की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। वरुण की ये फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने पोस्ट में दी है।

विज्ञापन
Varun dhawan and janhvi kapoor star film bawaal released on 7 april 2023
film bawaal release date - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री जान्हवी कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए आ रहे हैं। दोनों एक साथ फिल्म 'बवाल' में दिखाई देंगे, जिसका एलान खुद वरुण धवन ने किया है। फिल्म का एलान करते हुए वरुण धवन ने रिलीज डेट भी बता दी है, जिसके बाद जान्हवी और वरुण के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

विज्ञापन


वरुण धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसके जरिए अभिनेता ने अपनी नई फिल्म 'बवाल' का एलान किया है। इस पोस्टर में सिर्फ फिल्म, निर्देशक और कलाकारों के नाम लिखे हैं। इस पोस्टर के साथ वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा, 'अब होगा बवाल। नितेश तिवारी और साजिद नाडियाडवाला के साथ अगली फिल्म करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइडेट हूं। 7 अप्रैल 2023 को आप लोगों से थिएटर में मिलने का इंतजार नहीं कर सकता हूं।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)



वरुण और जान्हवी की फिल्म 'बवाल' का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग नितेश तिवारी और साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। फिल्म 'बवाल' अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म लव स्टोरी की कहानी पर आधारित होगी, जिसमें वरुण धवन और जान्हवी की दमदार केमिस्ट्री दर्शकों को देखने को मिलेगी। हालांकि, इसके अलावा वरुण धवन ने इस फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं की है। 

Varun dhawan and janhvi kapoor star film bawaal released on 7 april 2023
वरुण धवन - फोटो : insta

वरुण धवन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'जुग जुग जियो' में दिखाई देंगे। फिल्म में वरुण धवन के साथ कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, नीतू कपूर भी दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। इसके अलावा, वरुण धवन कृति सेनन के साथ फिल्म 'भेड़िया' में नजर आएंगे। वहीं, जान्हवी कपूर फिल्म 'गुड लक जैरी' और 'तख्त' में दिखाई देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed