सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan As Bhediya Become Part Of Ayushmaan Khurrana Rashmika Mandanna Film Thama

Film Thama: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ में दिखेगी वैंपायर और भेड़िए की टक्कर, नया अपडेट आया सामने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 26 Jul 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

मैडॉक प्रोडक्शन हाउस अपनी अलग-अलग फिल्मों का एक हॉरर-कॉमेडी सिनेमैटिक यूनिवर्स बना चुका है। इसके जरिए एक फिल्म के लीड किरदार दूसरी फिल्म का हिस्सा बन जाते हैं। इस प्रोसेस में वरुण धवन भी आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ का हिस्सा बनेंगे।

Varun Dhawan As Bhediya Become Part Of Ayushmaan Khurrana Rashmika Mandanna Film Thama
वरुण धवन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना एक वैंपायर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में हीरोइन के रोल में रश्मिका मंदाना हैं। अब वरुण धवन भी इस फिल्म का हिस्सा बन रहे हैं। यह फिल्म मैडॉक प्रोडक्शन की है। इससे पहले वह ‘स्त्री 2’ और ‘भेड़िया’ जैसी हॉरर-कॉमेडी फिल्में बना चुके हैं। ‘स्त्री 2’ में भेड़िए के किरदार में वरुण धवन ने कैमियो किया। इसी तरह वह फिल्म ‘थामा’ में नजर आएंगे। 

Trending Videos

वरुण ने की ‘थामा’ की शूटिंग 
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘थामा’ में वरुण धवन नजर आएंगे। वह आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म की शूटिंग लगभग 6 दिन कर चुके हैं। इस फिल्म में वह अपने भेड़िए वाले रोल में नजर आएंगे। जबकि फिल्म ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना वैंपायर के रोल में दिखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Varun Dhawan: पुणे में खो गए वरुण धवन और अहान शेट्टी, मेट्रो में सवार होकर की होटल पहुंचने की कोशिश 

वीएफएक्स के जरिए वैंपायर-भेड़िए की टक्कर 
फिल्म ‘थामा’ में वरुण धवन की एंट्री से दर्शकों को वैंपायर और भेड़िए की टक्कर देखने को मिलेगी। इस फिल्म में दर्शकों के सिनेमैटिक एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए प्रोड्यूसर दिनेश विजन और डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार बड़े स्तर पर तैयारी कर चुके हैं। फिल्म में एक्शन सीक्वेंस वीएफएक्स के जरिए बड़े स्केल पर दिखाए जाएंगे। फिल्म के एक्शन सींस की शूटिंग मार्च या अप्रैल में हो चुकी है। 


मैडॉक यूनिवर्स की ये फिल्म भी होंगी रिलीज 
फिल्म ‘थामा’ के अलावा मैडॉक हॉरर कॉमेडी सिनेमैटिक यूनिवर्स की और फिल्में भी रिलीज होंगी। जिसमें वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया 2’ है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। वहीं ‘शक्ति शालिनी’ और ‘चामुंडा’ भी रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed