सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan Birthday Lesser Known Facts about Bhediya 2 Actor

Varun Dhawan: लगातार सफल फिल्में देकर की शाहरुख की बराबरी, जन्मदिन पर जानिए वरुण धवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 24 Apr 2025 07:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Varun Dhawan Birthday: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का आज जन्मदिन है। इस मौके पर आइए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प और अहम बातें जान लेते हैं।

Varun Dhawan Birthday Lesser Known Facts about Bhediya 2 Actor
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
विज्ञापन

विस्तार

हिंदी सिनेमा का आकाश जब सितारों से जगमगाता है तो कुछ सितारे अपनी चमक से सबको मंत्रमुग्ध कर देते हैं। ऐसे ही एक सितारे का नाम वरुण धवन भी है। वरुण ने कम समय में न केवल अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी है, बल्कि लगातार 11 हिट फिल्मों का ऐसा कारनामा किया, जिसने उन्हें शाहरुख खान जैसे बादशाह के रिकॉर्ड के समकक्ष ला खड़ा किया। प्रतिभा, मेहनत और जुनून के दम पर वह आज ऐसे मुकाम पर हैं जहां तक पहुंचने का सपना हर युवा कलाकार देखता है। आइए वरुण के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं...

Trending Videos

Manoj Muntashir: पहलगाम आतंकी हमलों पर खौला मुंतशिर का खून, पीएम मोदी से की अपील, कहा- आपको प्रतिशोध लेना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनय की दुनिया में खुद तलाशी राह

वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई के एक ऐसे घर में हुआ जहां सिनेमा की चकाचौंध उनके घर का हिस्सा थी। उनके पिता का नाम डेविड धवन है। उन्होंने हिंदी सिनेमा को 'शोला और शबनम', 'हसीना मान जाएगी', 'बीवी नंबर वन', 'हीरो नंबर वन', 'पार्टनर' समेत कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि,   वरुण का रास्ता फिल्मी दुनिया में इतना आसान नहीं था। पिता के नाम के बावजूद वरुण ने अपनी राह खुद तलाशी। 
Viral Video: प्रेग्नेंट कियारा के करीब पहुंचे पैपराजी तो चिल्ला पड़े सिद्धार्थ, वीडियो देख यूजर्स ने की तारीफ

कुछ यूं शुरू हुआ फिल्मी सफर

नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल करने के बाद वरुण ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अभिनेता के रूप में नहीं, बल्कि सहायक निर्देशक के तौर पर की थी। साल 2010 में करण जौहर की फिल्म 'माई नेम इज खान' में उन्होंने सहायक निर्देशक की भूमिका निभाई। यह अनुभव उनके लिए सिनेमाई कला सीखने का पहला पाठ था। हालांकि, उनकी जिंदगी में असली जादू साल 2012 में हुआ, जब करण जौहर ने ही उन्हें 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में बतौर अभिनेता लॉन्च किया। आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि वरुण को युवा दिलों की धड़कन बना दिया। 

Varun Dhawan Birthday Lesser Known Facts about Bhediya 2 Actor
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला
11 सफल फिल्मों से किया बड़ा कारनामा

वरुण की कहानी का सबसे रोमांचक अध्याय है उनके करियर का वह स्वर्णिम दौर जब 2012 से 2018 तक उन्होंने लगातार 11 हिट फिल्में दीं। यह उपलब्धि इतनी बड़ी थी कि उनकी तुलना सुपरस्टार राजेश खन्ना से की जाने लगी। राजेश खन्ना ने लगातार 17 हिट फिल्मों का रिकॉर्ड बनाया था। वरुण ने जिस अभिनेता के रिकॉर्ड की बराबरी की वह थे शाहरुख खान, जिन्होंने भी 11 हिट फिल्मों का कीर्तिमान स्थापित किया था। 

Varun Dhawan Birthday Lesser Known Facts about Bhediya 2 Actor
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
'कलंक' से रुका हिट फिल्में देने का सिलसिला

'मैं तेरा हीरो', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बदलापुर', 'एबीसीडी 2', 'दिलवाले', 'ढिशूम', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'जुड़वा 2', 'अक्टूबर', और 'सुई धागा' जैसी फिल्मों ने वरुण की बहुमुखी प्रतिभा को दर्शकों के सामने पेश किया। 'बदलापुर' में उनकी गहरी एक्टिंग ने समीक्षकों को चौंकाया। वहीं, 'जुड़वा 2' में उनकी कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को ठहाकों से लोटपोट किया। हालांकि, यह सिलसिला 'कलंक' के साथ थम गया। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर निराश किया। 

पिता के साथ इन फिल्मों में किया काम

वरुण और उनके पिता डेविड धवन की जोड़ी ने सिनेमा को कुछ यादगार फिल्में दी हैं। 'मैं तेरा हीरो' (2014) और 'जुड़वा 2' (2017) इस जोड़ी की सबसे बड़ी हिट रहीं। इसके अलावा, 'कुली नं. 1' (2020) में भी दोनों ने साथ काम किया, हालांकि यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई और इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। 

फिल्मी है लव स्टोरी

वरुण की जिंदगी की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। उनकी पत्नी नताशा दलाल के साथ उनकी दोस्ती छठी कक्षा से शुरू हुई थी। स्कूल के दिनों में वरुण का दिल नताशा पर आया, लेकिन जब उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया तो नताशा ने चार बार उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। बाद में, वरुण का जुनून रंग लाया और पांचवीं बार में नताशा ने हामी भर दी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 24 जनवरी 2021 को वरुण और नताशा अलीबाग में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे। इस शादी में शाहरुख खान, सलमान खान और करण जौहर जैसे सितारे शामिल हुए। वरुण की पत्नी नताशा पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं।

कारों का है शौक

वरुण धवन की मेहनत और प्रतिभा ने उन्हें न केवल शोहरत दी, बल्कि अपार संपत्ति भी दी। उनकी कुल संपत्ति लगभग 381 करोड़ रुपये के आस-पास आंकी गई है। वह एक फिल्म के लिए मोटी फीस वसूलते हैं।  वरुण को लग्जरी कारों का भी शौक है। उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज 350डी, मर्सिडीज बेंज ई220डी, ऑडी क्यू7, शामिल हैं। इसके अलावा वह और नताशा मुंबई के जुहू में 44.52 करोड़ रुपये के 4 बीएचके अपार्टमेंट में रहते हैं।

इन फिल्मो में आएंगे नजर

वरुण धवन का सिनेमाई सफर लगातार जारी है। उनकी आगामी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। वह जल्द ही 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में जाह्नवी कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म है जो धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। इसके अलावा उनके पास 'नो एंट्री 2', 'भेड़िया 2' और 'है जवानी तो इश्क होना है' भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed