फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan can make some special announcement with Madhuri Dixit actor shared the photo of the collab

Varun Dhwan-Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित संग धमाल मचाने को तैयार वरुण धवन, तस्वीरें शेयर कर कही ये बात

Fri, 25 Feb 2022 09:26 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 25 Feb 2022 09:26 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ तस्वीरे शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि ये किसी शूट के दौरान की तस्वीरें हैं, जिससे पता चलता है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Varun Dhawan can make some special announcement with Madhuri Dixit actor shared the photo of the collab
वरुण धवन, माधुरी दीक्षित - फोटो : insta

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ तस्वीरे शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि ये किसी शूट के दौरान की तस्वीरें हैं, जिससे पता चलता है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। इसी के साथ वरुण धवन ने पोस्ट के साथ कन्फ्यूजन भरा कैप्शन भी दिया है, जो किसी नए अनाउंसमेंट की तरफ इशारा कर रहा है। धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और वरुण धवन दोनों ही अच्छे डांसर हैं और इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों कलाकार किसी म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। फिलहाल जो भी हो फैंस दोनों को एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन

कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
वरुण धवन ने माधुरीं संग जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें धक-धक गर्ल ब्लू कलर के शिमरी लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं वरुण धवन ने भी व्हाइट कलर की शर्ट के ऊपर व्हाइट वेस कोट डाला हुआ है। इसी के साथ उन्होंने अपने गले में लाल रंग का गमछा भी लिया हुआ है। इन तस्वीरों में दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम से इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, धक-धक करने लगा, समथिंग स्पेशल कमिंग! ये कैप्शन तो यही इशारा करता है कि दोनों जल्द ही कोई नई अनाउंसमेंट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं फैंस-
उनकी इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और एक के बाद एक कमेंट कर रहे हैं। कई सेलेब्स भी वरुण की इस पोस्ट पर कमेंट करते नजर आए। एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिल वाले फेस की स्माइली पोस्ट की हैं। इसी तरह से एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,'इंतजार नहीं कर सकता'! तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,कुछ तो बताओ क्या चल रहा है। इसी तरह से अन्य फैंस भी इस अनाउंसमेंट के लेकर काफी एक्साइटेड हैं और वरुण के नए प्रोजेक्ट के बारे में जानना चाहते हैं। इसके साथ ही फैंस को दोनों की जोड़ी भी बेहद पसंद आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed