Varun Dhawan: वरुण धवन को 'बिजुरिया' सॉन्ग के लिए मिला बेस्ट डांस पार्टनर, लिखा- 'सॉरी जान्हवी कपूर'
Video Viral: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आगामी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के सॉन्ग 'बिजुरिया' को लेकर एक खास पोस्ट शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।

विस्तार
वरुण धवन को अपनी नई फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के गाने 'बिजुरिया' के लिए नया डांस पार्टनर मिल गया है और वह है उनका प्यारा पालतू जॉय। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह अपने डॉग जॉय के साथ 'बिजुरिया' गाने पर नाचते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में अपनी को-स्टार जान्हवी कपूर से मजाक में माफी मांगते हुए लिखा, 'सबसे अच्छा डांस पार्टनर मिल गया... सॉरी @janhvikapoor।'
वरुण के इस पोस्ट पर पूजा हेगड़े ने मजाक में लिखा, 'जॉय के लिए बहुत हो गया और साथ ही स्माइली इमोजी बनाई', मौनी रॉय ने भी जॉय के लिए प्यार भरी इमोजी के साथ कमेंट किया। धर्मा मूवीज ने लिखा, 'बिजुरिया कभी इतना खूबसूरत नहीं लगा', किश्वर एम राय ने लिखा, 'बहुत प्यारा', मनीष पॉल ने लिखा 'हाहा', करण जौहर ने स्माइली और लाल दिल वाली इमोजी के साथ लिखा, 'वरुण....', विजय वर्मा ने लिखा, 'कृपया इसके बारे में और अधिक जानकारी दें', जान्हवी कपूर ने लिखा, 'ठीक है, लेकिन आपकी टोपी में समस्या है।'
'बिजुरिया' गाना फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का है। यह गाना बीते बुधवार को रिलीज हुआ था। वरुण ने बताया कि इस गाने का नया वर्जन सुनकर पुरानी यादें ताजा हो गईं। यह गाना तनिष्क बागची ने बनाया और इसके बोल भी उन्होंने लिखे। गाने को सोनू निगम ने गाया है। यह गाना सोनू निगम ने गाया है।
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में जान्हवी कपूर और वरुण धवन एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से पहले दोनों ने साथ में फिल्म 'बवाल' में काम किया था। फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसका लेखन और निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और मेंटर डिसाइपल फिल्म ने मिलकर किया है। इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Radhika Apte: राधिका आप्टे का आज है 40वां जन्मदिन, 'अंधाधुन' और 'पैडमैन' जैसी शानदार फिल्मों से जीता दिल