सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan got injured during the shooting of Border 2 shared the photo said this one cuts deep

Varun Dhawan Injured: 'बॉर्डर 2' की शूटिंग के दौरान घायल हुए वरुण धवन, खुद फोटो शेयर कर बोले- गहरा है जख्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 19 Feb 2025 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार

अभिनेता वरुण धवन बॉर्डर 2 के सेट पर चोट लगने से घायल हो गए। उन्होंने चोट की फोटो भी शेयर की है।

Varun Dhawan got injured during the shooting of Border 2 shared the photo said this one cuts deep
14 साल की उम्र में वरुण धवन से इंप्रेस हो गए थे यह अभिनेता - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उन्होंने अपनी चोट की फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।
Trending Videos

Varun Dhawan got injured during the shooting of Border 2 shared the photo said this one cuts deep
घायल हुए वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
खुद शेयर की तस्वीर
अभिनेता ने अपनी चोट की तस्वीर शेयर की है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की इस फोटो में वरुण धवन की उंगली में गहरा कट दिखाई दे रहा है। बॉर्डर 2 की शूटिंग के लिए वे इन दिनों झांसी में शूटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Varun Dhawan got injured during the shooting of Border 2 shared the photo said this one cuts deep
सनी देओल- वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol
टीम ने शेयर की तस्वीर
सोशल मीडिया पर फिल्म की शुरुआत की जो तस्वीर शेयर की गई है, उसमें निर्देशक अनुराग सिंह, निर्माता भूषण कुमार, निधि दत्ता और सह-निर्माता शिव चनाना और बिनॉय गांधी भी देओल के साथ पोज देते नजर आए। सनी देओल का किरदार 'बॉर्डर 2' में कैसा रहेगा फिलहाल ये तय नहीं है। फिल्म के लिए सनी देओल और वरुण धवन ने शूटिंग शुरू कर दी। दिलजीत दोसांझ ने अभी तक फिल्म की शूटिंग शूरू नहीं की है, वे जल्द ही टीम ज्वाइन करने वाले हैं।

Chhatrapati Shivaji Maharaj: शिवाजी की जयंती पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज, एक्टर ने कही ये बात

 

Varun Dhawan got injured during the shooting of Border 2 shared the photo said this one cuts deep
वरुण धवन ने शुरू की 'बॉर्डर 2' की शूटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम
अगले साल रिलीज होगी फिल्म
'बॉर्डर 2' वीरता और साहस की कहानी है। पहली फिल्म की तरह ही दूसरी फिल्म को भी भव्य बनाने की कोशिश निर्माता कर रहे हैं। खबरों की मानें तो यह फिल्म अगले साल 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले वरुण धवन को बेबी जॉन और सिटाडेल हनी बनी में देखा जा चुका है। 

बॉर्डर 2 की कहानी
'बॉर्डर 2' भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता की पावरहाउस प्रोडक्शन टीम द्वारा निर्मित है। जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के सहयोग से गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत और अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित है। 'बॉर्डर 2' 1999 के कारगिल युद्ध पर आधारित लगती है। 1999 की शुरुआत में पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करके घुसपैठ की और ज्यादातर कारगिल जिले में भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed