सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   varun dhawan look from border 2 as Hoshiar Singh Dahiya share photos with emotional post

'मैं वापस आऊंगा...', कैसा होगा 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन का लुक; तस्वीर शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 18 Dec 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Border 2 Varun Dhawan: 'बॉर्डर 2' की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। आज फिल्म के कलाकार वरुण धवन ने अपनी फिल्म के सेट से कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह कर्नल होशियार सिंह दहिया के लुक में नजर आ रहे हैं।
 

varun dhawan look from border 2 as Hoshiar Singh Dahiya share photos with emotional post
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में वरुण, कर्नल होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभा रहे हैं। आज वरुण ने फिल्म से अपना लुक शेयर किया और साथ ही एक दिल छू लेने वाला खास वीडियो भी शेयर किया है। 
Trending Videos

 

वरुण का पोस्ट
वरुण धवन ने फिल्म 'बॉर्डर 2' से अपना खास लुक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें वरुण, कर्नल होशियार सिंह दहिया के लुक में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ वरुण ने एक खास दिल छू लेने वाला वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह बच्चों को ऑटोग्राफ देते बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में वरुण एक्टर सनी देओल के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो के साथ वरुण ने कैप्शन में लिखा, "मैं वापस आऊंगा... मैं एक दिन आऊंगा" (यह 'बॉर्डर' फिल्म का खास गाना है)।'
विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स के रिएक्शन
वरुण की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स के बीच जमकर वायरल हो रही हैं। सोनल चौहान, अहान शेट्टी, भूमि पेडनेकर, सोफी चौधरी और विनीत कुमार सिंह ने लाल दिल वाले और फायर इमोजी बनाए हैं। करणवीर शर्मा ने लिखा, 'VD'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)


फिल्म 'बॉर्डर 2' के बारे में
'बॉर्डर 2' एक युद्ध ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और लेखन निधि दत्ता ने किया है। इसका निर्माण भूषण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता कर रहे हैं। 'बॉर्डर 2' 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed