फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan Movie Hai jawani to ishq hona hai Dance Rehearsal With Salman Khan

‘ब्याह करवा दो जी’, कुंवारे सलमान खान के सामने वरुण धवन ऐसा क्यों कहा? फिल्म सेट से साझा की बीटीसी वीडियो

Sun, 19 Apr 2026 03:30 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 19 Apr 2026 03:30 PM IST
सार

Varun Dhawan Share Bts Video With Salman Khan: 60 साल के हो चुके सलमान खान अब तक कुंवारे हैं। अक्सर ही उनसे शादी को लेकर सवाल किया जाता है। हाल ही में एक फिल्म के सेट पर वरुण धवन सलमान खान के सामने शादी की बात करते दिखे। इस पर क्या रहा सलमान खान का रिएक्शन?

विज्ञापन
Varun Dhawan Movie Hai jawani to ishq hona hai Dance Rehearsal With Salman Khan
सलमान खान और वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

विस्तार

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक बीटीएस वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के सेट पर नजर आ रहे हैं। इस सेट पर सलमान खान भी मौजूद हैं। सलमान के सामने ही वरुण शादी करने की बात करते हैं। इस वीडियो के साथ वरुण ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। 

विज्ञापन

सलमान खान के सामने घबराह गए वरुण धवन 
वरुण ने बीटीएस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘भारत के सबसे बड़े कुंवारे के साथ डांस करते हुए हमेशा घबराहट होती है।’ बता दें कि वरुण फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के एक गाने  'ब्याह करवा दो जी…' की रिहर्सल कर रहे थे। सामने से सलमान खान भी वरुण का डांस देख रहे थे। इस गाने में वह भी डांस करते हुए नजर आएंगे। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)


 

क्या है फिल्म की कहानी?
अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन डबल रोल में नजर आएंगे। इसमें कॉमेडी और रोमांस की भरपूर डोज दर्शकों को मिलेगी। इस फिल्म में ही सलमान खान का कैमियो एक गाने में देखने को मिलेगा, जिसकी शूटिंग के लिए वह सेट पर पहुंचे हैं। 

वरुण धवन की फिल्म कब होगी रिलीज?
वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी हैं। फिल्म को डेविड धवन ने निर्देशित किया है। यह 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed