अरुणाचल प्रदेश में आग पीड़ितों की मदद के लिए आए वरुण और नताशा, दान किए एक लाख रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इन दिनों वरुण अपनी आने वाली फिल्म भेड़िया की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान वरुण अपनी पत्नी नताशा के साथ भी क्वालिटी टाइम भी स्पेंड करते नजर आए। लेकिन इस बार वरुण और नताशा एक सामाजिक कार्य करने की वजह से चर्चा में आ गए हैं।
दरअसल, अरुणाचल प्रदेश स्थित तिराप जिले में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ था और कुछ जानें भी चली गई थीं। यहां आग की चपेट में आने से पांच साल की एक बच्ची समेत दो व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई थी। वहीं 143 झुग्गियां जलकर खाक हो गई थीं। ऐसे में वरुण धवन और नताशा दलाल ने गांव के लोगों को आर्थिक मदद देने का फैसला किया है और दोनों ने गांव के लोगों के हित के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता की है।
इस बात की जानकारी Dipro Ziro नाम के ट्विटर हैंडल ने दी है। ट्विटर हैंडल ने वरुण धवन और नताशा दलाल की तीन तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने लिखा, 'वरुण धवन और नताशा दलाल ने अरुणाचल प्रदेश के तिराप जिले के लाजू सर्कल के लोंगलियांग गांव के पीड़ितों को राहत सहायता के रूप में एक लाख रुपये दान किए हैं।'
#VarunDhawan and #NatashaDalal donated https://t.co/jqARXdxHiQ lakh as relief assistance to the fire victims of #Longliang at Lazu Circle at Tirap District, Arunachal Pradesh.
— Dipro Ziro (@DiproZiro) April 5, 2021
Varun has been camping in #Ziro since Feb, shooting for his upcoming movie #Bhediya pic.twitter.com/gFj1ikaS4h
बता दें कि फिल्म भेड़िया एक हॉरर फिल्म है जिसका निर्माण दिनेश विजान कर रहे हैं जबकी इसका निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। इस फिल्म में कृति सेनन फीमेल लीड हैं। शूटिंग के सिलसिले में वरुण और कृति पिछले हफ्ते ही अरुणाचल प्रदेश पहुंचे हैं, जहां फ़िल्म का बड़ा हिस्सा शूट किया जाना है। शूटिंग शुरू करने से पहले फ़िल्म की टीम ने मुख्यमंत्री पेमा खंडू और दूसरे अहम लोगों से मुलाक़ात की थी। भेड़िया अगले साल 14 अप्रैल को रिलीज होगी।