सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan Reached Jaipur To Promote His Film Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari

Varun Dhawan: भीड़ में फंसे वरुण धवन को बाउंसर्स ने बचाया, जयपुर में एक्टर को देख दीवाने हुए फैंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 16 Sep 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: जल्द ही वरुण धवन की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रिलीज होने वाली है। जान्हवी कपूर संग वह फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए वरुण जयपुर पहुंचे हैं। जयपुर की एक वायरल वीडियो में वरुण फैंस के बीच बुरी तरह फंस गए हैं। 

Varun Dhawan Reached Jaipur To Promote His Film Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार

वरुण धवन अपनी फिल्म ‘‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का प्रमोशन करने जयपुर पहुंचे हैं। फिल्म की कहानी का एक बड़ा हिस्सा इसी शहर में शूट हुआ है। ऐसे में यही से वरुण धवन अपनी फिल्म का प्रमोशन शुरू कर रहे हैं। जयपुर के फैंस भी वरुण की एक झलक पाने को एक्साइटेड दिखे। वरुण को फैंस ने बुरी तरह से घेर लिया। 

Trending Videos

वरुण से हाथ मिलाने को लेकर एक्साइटेड फैंस 
एक वायरल वीडियो में वरुण अपनी गाड़ी में बैठने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन चारों तरफ फैंस ही फैंस नजर आ रहे हैं। किसी तरह से बाउंसर्स ने वरुण को कार तक पहुंचाया। लेकिन वरुण से हाथ मिलाने की कोशिश कई फैंस करते दिखे। वरुण गाड़ी के पास पहुंचे और हाथ हिलाकर लोगों का शुक्रिया अदा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कब रिलीज होगी फिल्म 
शशांक खेतान निर्देशित फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’  2 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ से होगी। 

क्या है फिल्म की कहानी 
हाल ही में वरुण धवन की फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ। इसमें रोमांटिक-कॉमेडी को अलग तरह की कहानी के साथ दिखाया गया है। ट्रेलर में दिखा कि वरुण धवन और सान्या मल्होत्रा पहले रिलेशन में होते हैं और जान्हवी कपूर और रोहित सराफ कपल हैं। लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि रोहित और सान्या शादी करने वाले हैं। अब अपने एक्स को दिखाने के लिए और उनकी शादी तुड़वाने के लिए वरुण और जान्हवी मिलकर अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। क्या वह अपने मकसद में सफल होते या एक नई प्रेम कहानी ही बन जाती है। यह फिल्म देखकर ही पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed