फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan receives first dose of corona vaccine share photo on instagram

कोरोना: वरुण धवन ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज, फैंस से की खास अपील

Sun, 20 Jun 2021 12:22 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 20 Jun 2021 12:22 AM IST
सार

  • वरुण धवन ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज
  • सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
  • वरुण ने डॉक्टर्स का जताया आभार

विज्ञापन
Varun Dhawan receives first dose of corona vaccine share photo on instagram
वरुण धवन - फोटो : Instagram

विस्तार

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने भारी तबाही मचाई है। पिछले कुछ वक्त से इसका असर कम हुआ है लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में अभी भी लोगों को 'दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी' नियम को मानना है। वहीं दूसरी तरफ इस बीमारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है। मनोरंजन जगत के बहुत से सितारे कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। हाल ही में इस लिस्ट में अभिनेता वरुण धवन का नाम भी शामिल हो गया है। वरुण ने शनिवार को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर भी साझा की।

विज्ञापन



 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)



34 वर्षीय अभिनेता वरुण धवन ने सर एचएन फाउंडेशन अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया। उन्होंने तस्वीर साझा की जिसमें वो गुलाबी टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'वैक्सीनेटेड, शानदार डॉक्टरों का धन्यवाद। अब फैंस उनकी तस्वीर पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि पिछले साल दिसबंर में वरुण धवन कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था और फिर ठीक होने की जानकारी भी सोशल मीडिया पर दी थी। 

वरुण धवन ने इसी साल नताशा दलाल से शादी की है। शादी के बाद से वो लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में वरुण फाडरहुड पर प्रतिक्रिया देने को लेकर चर्चा में आ गए थे। उन्होंने एक वीडियो साझा किया था जिसमें वो अपने पपी के साथ खेलते नजर आ रहे थे। उन्होंने इस वीडियो को साझा करते हुए फैंस से पूछा था कि वो इसका क्या नाम रख सकते हैं? वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन आखिरी बार फिल्म 'कुली नंबर वन' में नजर आए थे। ये फिल्म दर्शको को खास पसंद नहीं आई। अब वरुण बहुत जल्द फिल्म 'मिस्टर लेले' और 'जुग जुग जीयो' में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed