सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   varun dhawan share border 2 on set video with ahan shetty and sonu nigam sing song ghar kab aaoge

'बॉर्डर 2' के सेट से वरुण धवन ने शेयर किया 'घर कब आओगे' का खास वीडियो, अहान शेट्टी-सोनू निगम भी गाते दिखे गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 04 Jan 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Border 2 Song Ghar Kab Aaoge Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने 'बॉर्डर 2' के सेट से एक खास वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में वरुण, अहान शेट्टी और सोनू निगम एक साथ गाना गाते नजर आ रहे हैं। 

varun dhawan share border 2 on set video with ahan shetty and sonu nigam sing song ghar kab aaoge
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का गाना 'घर कब आओगे' रिलीज किया गया। फिल्म के इसी गाने को लेकर आज वरुण ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वरुण और अहान शेट्टी के साथ सोनू निगम फिल्म 'बॉर्डर 2' का गाना 'घर कब आओगे' गाते नजर आ रहे हैं। 

Trending Videos

वरुण का पोस्ट
वरुण ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर 'बॉर्डर 2' के सेट से फिल्म के गाने 'घर कब आओगे' का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कुछ जवान हारमोनियम के साथ 'घर कब आओगे' को गाते नजर आ रहे हैं। वहीं वरुण धवन, अहान शेट्टी और सोनू निगम भी गाना गाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और उनके बीच जमकर वायरल हो रहा है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

'घर कब आओगे' गाना
हाल ही में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'बॉर्डर 2' के गाने 'घर कब आओगे' के वीडियो को जैसलमेर में लॉन्च किया गया। इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान और कई नामचीन हस्तियां भी शामिल रहीं। 'घर कब आओगे' गाने को लेकर सोनू निगम की काफी प्रशंसा हो रही है।

यह भी पढ़ें: Sudha Chandran Viral Video: सुधा चंद्रन पर माता चढ़ीं, संभालना हुआ मुश्किल; देखें वायरल वीडियो

बॉर्डर 2 फिल्म के बारे में
'बॉर्डर 2' 1997 की हिट फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित एक आगामी हिंदी वॉर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: राकेश बेदी ने की 'धुरंधर' एक्टर अक्षय खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा की तुलना, बताया- 'हीरो से भी ज्यादा प्यार'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed