फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan shares video viral from set of Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai with pooja hegde Eating in a storm

viral video: वरुण धवन ने 'है जवानी तो इश्क होना है' के सेट से शेयर किया वीडियो, तूफान की दी जानकारी और...

Sun, 25 May 2025 08:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 25 May 2025 08:38 PM IST
सार

Varun Dhawan Pooja Hegde In Storm: वरुण धवन ने अपना एक खास वीडियो फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के सेट से शेयर किया है। इस वीडियो में पूजा हेगड़े और पूरी टीम स्वादिष्ट खाने का मजा लेती नजर आई। साथ ही वरुण ने वहां पर आए तूफान की भी जानकारी दी।

विज्ञापन
Varun Dhawan shares video viral from set of Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai with pooja hegde Eating in a storm
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

विस्तार

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग में व्यस्त हैं। आज वरुण ने इसी फिल्म के सेट से एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वहां पर आए तूफान के साथ लजीज खाने की बात करते नजर आए।
विज्ञापन

वरुण का पोस्ट
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक खास वीडियो फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इस वीडियो में वरुण फिल्म के सेट की शूटिंग का नजारा दिखाते हुए तुफान की जानकारी देते हैं। इसके बाद वरुण सेट के सभी सदस्यों से बात करते नजर आए। पूजा हेगड़े से लेकर पूरी टीम खाना खाती नजर आई, खाने के जायके का स्वाद कैसा लगा, इसका जवाब वरुण ने उनसे पंजाबी में मांगा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
वरुण के इस वीडियो पर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने लिखा, 'मुझे लगता है आप समर्थन करना चाहते हैं@realpzआईपीएल में भारत की टीम में जगह बनाना है!!! बदलना है…', एक फैन ने लिखा, 'ssktk का फर्स्ट लुक कब रिलीज़ होगा', एक और फैन ने लिखा, 'नई ब्लॉकबस्टर फिल्म।'
विज्ञापन

फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है'
डेविड धवन द्वारा निर्देशित रोमांटिक-कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग इन दिनों विदेश में चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म10 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अहम भूमिका में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Raashii Khanna: कैसे खुद को फिट रखतीं हैं राशि खन्ना, बताया अपना फिटनेस सीक्रेट

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed