फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan visited sets of Mujhse Shaadi Karogi when he was 14 reveals Rajpal Yadav calls him complete star

Varun Dhawan: 14 साल की उम्र में ही वरुण धवन ने किया ऐसा काम, यह अभिनेता भी हो गए बेबी जॉन के फैन

Wed, 15 Jan 2025 02:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 15 Jan 2025 02:24 PM IST
सार

वरुण धवन महज 14 साल के थे, तब वह सलमान खान की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' के सेट पर गए थे। इतनी छोटी उम्र में बेबी जॉन अभिनेता ने ऐसा काम किया कि उनके फैन बन गए यह बॉलीवुड अभिनेता।
 

विज्ञापन
Varun Dhawan visited sets of Mujhse Shaadi Karogi when he was 14 reveals Rajpal Yadav calls him complete star
14 साल की उम्र में वरुण धवन से इंप्रेस हो गए थे यह अभिनेता - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

विस्तार

वरुण धवन बॉलीवुड के पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। वह इन दिनों अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म बेबी जॉन को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता भी बन चुके हैं बेबी जॉन के फैन।
विज्ञापन

 

वरुण की इंस्टा स्टोरी
15 जनवरी को वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राजपाल यादव के एक इंटरव्यू वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें राजपाल यादव, वरुण के प्रति आभार व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। वरुण ने लिखा, "राजपाल यादव सर आपसे मैंने बहुत सीखा है, इन दयालु शब्दों के लिए धन्यवाद।"
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपाल यादव ने की वरुण की तारीफ
हाल ही में अक इंटरव्यू के दौरान राजपाल यादव ने बॉर्डर 2 अभिनेता के साथ काम करने के अपने अनुभव पर शेयर किया। उन्होंने कहा कि समर्पित और बेहतरीन अभिनेता के साथ काम करना उनके लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा। राजपाल यादव ने याद किया कि वरुण 14-15 साल की उम्र से ही बेहद शांत लड़के रहे हैं। मैंने उन्हें 'मुझसे शादी करोगी' के अलावा भी डेविड धवन की कई फिल्मों के सेट के दौरान देखा है।
विज्ञापन

पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं वरुण
राजपाल यादव ने वरुण के काम को लेकर कहा, ''वरुण में एक कम्पलीट स्टार हैं, जो अच्छा नाच लेते हैं साथ ही खूब अच्छी कॉमेडी भी कर लेते हैं। उनका मासूम चेहरा, मेहनती और संस्कारी अभिनेता अपने पिता डेविड धवन द्वारा बनाई गई विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।''

कई फिल्में एक साथ कर चुके हैं वरुण-राजपाल
राजपाल यादव ने कहा कि वह इस युवा अभिनेता को 10 में से 10 अंक देंगे। उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि वरुण ने हमेशा अपने अभिनय में बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, चाहे स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ भी रहा हो। राजपाल यादव और वरुण धवन ने 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2', 'कुली नंबर 1' जैसी फिल्मों में  साथ काम किया है।

यह भी पढे़ं:
Virat Kohli-Anushka: अनुष्का शर्मा-विराट कोहली अपने अलीबाग स्थित घर में करेंगे गृह प्रवेश, वीडियो हुआ वायरल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed