Border 2: 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पूरी होने पर वरुण धवन ने काटा केक, निर्माताओं ने शेयर किया पोस्ट
Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी देते हुए फिल्म निर्माताओं ने आज एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विस्तार
ये खास तस्वीरें 'बॉर्डर 2' के सेट के दौरान की हैं। इन तस्वीरों में निर्देशक अनुराग सिंह, निर्माता भूषण कुमार और वरुण धवन अपनी को-स्टार मेधा राणा के साथ नजर आ रहे हैं। वरुण की ये तस्वीरें 'बॉर्डर 2' के रैप-अप शेड्यूल की हैं। एक तस्वीर में वरुण के साथ सभी फिल्म के मौजूदा सदस्य एक साथ फोटो क्लिक करवाते नजर आ रहे हैं, तो वहीं एक तस्वीर में वरुण केक काटते बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
आज फिल्म के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरों को शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'वरुण धवन ने बॉर्डर 2 के लिए अपना शेड्यूल पूरा किया। अपनी शूटिंग पूरी होने के उपलक्ष्य में वरुण धवन ने सह-कलाकार मेधा राणा, निर्माता भूषण कुमार, सह-निर्माता शिवचन, बिनॉय के गांधी और निर्देशक अनुराग सिंह के साथ सेट पर एक दिल को छू लेने वाला जश्न मनाया।'
बॉर्डर 2 वीरता, बलिदान और राष्ट्रीय गौरव की पृष्ठभूमि पर आधारित है। भारतीय योद्धाओं के अटूट साहस को एक शानदार श्रद्धांजलि देने के लिए तैयार है। इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। यह फिल्म 1997 की क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' की विरासत को आगे बढ़ाएगी। इस फिल्म में वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, सनी देओल और बाकी कलाकार नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Arti Singh: 'दो साल बाद मिस्टर और मिसेज चौहान...', आरती सिंह ने दीपक के साथ पहली मुलाकात को किया याद..